फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Navratre- Huge rush in temples and Market

पहले नवरात्र पर मंदिरों और बाजारों में जुटी भीड़

Sun, 06 Oct 2013 12:01 AM IST
करनाल
करनाल Updated Sun, 06 Oct 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
Navratre- Huge rush in temples and Market
करनाल शहर के मंदिरों में शनिवार को पहले नवरात्रे पर काफी भीड़ रही। मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने बाजारों में खुलकर खरीदारी की।
विज्ञापन


 पहले नवरात्रे पर श्रद्धालुआें प्रथम शक्ति मां शैलपुत्री में का व्रत रखा। शैलीपुत्री को मां पार्वती का दूसरा स्वरूप माना गया है। शनिवार सुबह करीब पांच बजे ही श्रद्धालु मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन


लोगों ने आज से ही अपने घरों में मां की विशेष पूजा प्रारंभ कर दी है। प्रथम नवरात्र के दिन सुबह करीब पौ फटने से पहले तमाम मंदिरों के कपाट खुल गए। सुबह ही मां के जयकारों से राजा कर्ण की नगरी गूंजने लगी। तमाम मंदिरों में मां के धार्मिक भजनों के जरिये मां की महिमा का गुणगान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शहर के प्राचीन मां मनसा देवी मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर, सतिया मंदिर, श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर समेत शहर के तमाम मंदिरों में कई हजार श्रद्धालुओं ने पहुंच कर नतमस्तक होने के साथ पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने व्रत करने के पूर्व बाजारों से मां के लिए नारियल चुन्नी खरीदी। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना प्रारंभ की।

गौरतलब है कि पिछले 16 दिनों से श्राद्ध के चलते लोग कोई भी शुभ काम नहीं कर रहे थे। कोई वाहन, आभूषण और अन्य चीजें नहीं खरीद रहा था। शनिवार से नवरात्र शुरू होने पर सुनारों की दुकानों पर जहां भीड़ नजर आई, वहीं पूरा बाजार गुलजार रहा। कुटू का आटा, सामकिया के चावल और चौलाई के लड्डू की विशेष बिक्र ी बाजारों में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed