{"_id":"57ec0a534f1c1ba374573ed2","slug":"navratre-colony-aproved-municipal-corporation-womens-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनी वैध कराने को निगम में व्रत रखेंगी महिलाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनी वैध कराने को निगम में व्रत रखेंगी महिलाएं
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध करवाने के आंदोलन में महिलाएं भी कूद पड़ी है। महिलाओं ने फैसला लिया कि वसंत विहार की महिलाएं पहले नवरात्रे को नगर निगम परिसर में व्रत रखकर रोष व्यक्त करेंगी। बुधवार को वसंत विहार के अंबेडकर भवन में पार्षद बाघ सिंह के नेतृत्व में संघर्ष समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक के दौरान महिलाओं द्वारा महिला मोर्चे का गठन कर आरपार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। वसंत विहार वासी प्रोमिला व बबली ने बताया कि की वह अपनी कॉलोनी को अप्रूवड करवाने के लिए निगम परिसर में बैठकर ही व्रत रखेंगी। सभा का संचालन करते हुए राजेंद्र आर्य ने भी सभी कॉलोनी वासियों से महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।
विज्ञापन
पार्षद बाघ सिंह ने कहा कि आज महिला शक्ति ने आंदोलन में शामिल होने का बिगुल बजाकर हमारे हौंसले को ओर ज्यादा बुलंद कर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं दूसरी कॉलोनी की महिलाओं को भी अपने साथ लेकर प्रदर्शन में भाग लेगी और नगर निगम में बैठकर कॉलोनी को अप्रूवड करवाने के लिए प्रदर्शन करेंगी। बैठक में रामदुलारी, सुमन, सत्या, सुलोचना, विमला, नीलम, संतोष, विधा, पूनम, निशा, कर्मो आदि शामिल थे।
विज्ञापन