फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   navratre, boom in market, temple, maa durga, karnal

नवरात्र आज से, बाजारों में आएगी बहार

Fri, 30 Sep 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 30 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
navratre, boom in market, temple, maa durga, karnal
बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

आज से नवरात्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में मंदी के दौर से गुजर रहे बाजारों में अब बहार आने वाली है। श्राद्धों के बाद अब नवरात्रों में बाजारों में करोड़ों रुपये की खरीदारी होनी है। वहीं, संभावित खरीद को देखते हुए छोटे से लेकर बड़े दुकानदारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर ली हैं। शनिवार को शुरू हो रहे नवरात्र बाजार के लिए संजीवनी लेकर आएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि अकेले नवरात्रों में शहर में करीब 100 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार तक चले श्राद्धों के कारण बाजारों में कम चहल पहल रही। खरीद के लिए लोग इन दिनों को शुभ नहीं मानते और बाजार से कम खरीदारी करते हैं। साथ ही घर में नई चीज व नए वाहन लाने से बचते हैं। ऐसे में दुकानदार भी सुस्त बैठे थे, हालांकि वे पहले से ही नवरात्र को लेकर तैयारियां कर रहे थे। शनिवार से पहला नवरात्र है। यहीं से बाजारों में ग्राहकों की बहार आएगी। नौ दिन तक चलने वाले नवरात्रों में सभी बाजारों में जमकर खरीदारी होनी है। बाजार के जानकारों का कहना है कि हालांकि मार्केट में पैसा कम है, बावजूद इसके अच्छी खरीदारी की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन


सराफा बाजार में भी लौटेगी रौनक
नवरात्र में सर्राफा बाजार में भी रौनक आने की उम्मीद है। पिछले 15 दिन से लोग सोना खरीदने से भी हिचक रहे थे, ऐसे में लोगों ने नवरात्रों को लेकर सोना या फिर जेवर लेने के लिए आर्डर दे रखे थे। ओपीएस के कैलाश गुप्ता, दिनेश गुलाटी ने बताया कि नवरात्रों से सभी दुकानदारों को उम्मीद है। उन्होंने बताया कि नवरात्र को लेकर ग्राहकों ने पहले से ही जेवर तैयार करा रखे हैं। उधर, नवरात्र को लेकर सर्राफा बाजार में चांदी के सिक्के और लक्ष्मी की मूर्तियां भी विशेष रूप से तैयार की गई हैं। वहीं, इलेक्ट्रानिक के बाजार भी सज गए हैं। नई नई तकनीक के एलईडी समेत अन्य उपकरण मार्केट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटोमोबाइल पर रहेगी भीड़, पहले से ही कर रखी है बुकिंग
नवरात्र में सबसे ज्यादा भीड़ ऑटोमोबाइल एजेंसी पर होनी है। नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र को देखते हुए लोगों ने अपने अपने वाहन और गाड़ियों की बुकिंग करा रखी है। फोर्ड, मारुति, रेनाल्ट, सेवरले समेत अन्य एजेंसियों ने नवरात्र को लेकर स्पेशल तैयारियां भी की हैं। मोहित शर्मा ने बताया कि पूरे नौ दिन के लिए गाड़ियों की बुकिंग हो रखी है। ग्राहकों को बस नवरात्र का इंतजार था। जानकारों का कहना है कि अकेले ऑटोमोबाइल का कारोबार पूरे बाजार के आधे के बराबर होगा।


ऑनलाइन बाजार भी पीछे नहीं
नवरात्र को देखते हुए ऑनलाइन कारोबार करने वाली कंपनियां भी पीछे हैं। कंपनियों ने नवरात्र को लेकर स्पेशल पैकेज निकाले हैं। ऑनलाइन बाजार को लेकर भी शहरवासी जबरदस्त उत्साह दिखा रहे हैं। बता दें कि पिछले एक साल से लोकल बाजार पर आनलाइन खरीद करने का भी काफी असर पड़ रहा है। ग्राहक मोबाइल से लेकर ब्रांडिड कपड़े और जूतों के साथ साथ घर में प्रयोग होने वाला सामान आनलाइन खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed