Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Naval Tata Academy beat Mumbai 9-0

Karnal News: नवल टाटा अकादमी ने मुंबई को 9-0 से हराया

Fri, 21 Nov 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 21 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Naval Tata Academy beat Mumbai 9-0
ऑल इंडिया महिला हॉकी अकादमी चैंपियनशिप में भाग लेती महिला खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ऑल इंडिया महिला हॉकी अकादमी चैंपियनशिप के छठे दिन नवल टाटा और मुंबई हॉकी अकादमी के बीच मैच हुआ। इसमें नवल टाटा हॉकी अकादमी ने 9-0 से मैच जीत लिया। वहीं मेजबान टीम को घुम्मनहेड़ा हॉकी अकादमी ने 5-0 से हराया।
एचएफबी एनसीआर हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण ने बताया कि इस नेशनल चैंपियनशिप में हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त अकादमी के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। यह चैंपियनशिप 15 से 23 नवंबर तक रहेगी, इसमें 32 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस चैंपियनशिप में जो खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करेगे उसे साई ( भारतीय खेल प्राधिकरण ) व भारतीय टीम में खेलने का मौका मिलेगा,जिसके लिए सिलेक्टर्स हर एक मैच को बारीकी से देख रहे है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में देशभर की हॉकी अकादमी से जूनियर व सब जूनियर कैटेगरी की 32 टीमें भाग ले रही हैं। कर्ण स्टेडियम के हॉकी कोच बृजभूषण ने बताया कि इस राष्ट्रीय अकादमी प्रतियोगिता में देशभर की बेहतरीन अकादमियों से 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। नेशनल अकादमी प्रतियोगिता 23 नवंबर तक चलेगी। जूनियर व सब जूनियर कैटेगरी के चार फाइनल मुकाबले होंगे। विजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन में कोच नवीन व महिला कोच ललिता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगिता के परिणाम-

- खालसा हॉकी अकादमी ने तमिलनाडु हॉकी अकादमी को 9-0 से हराया।
- पंजाब हॉकी अकादमी ने सिटीजन हॉकी इलेवन को 18-0 से हराया।

- वादीपति राजा हॉकी अकादमी ने हॉकी फैमली बढ़खालसा को 3-2 से हराया।

- मारकंडा हॉकी अकादमी और रितु रानी हॉकी अकादमी के बीच मुकाबला बराबर रहा।

- जय भारत हॉकी अकादमी ने भाई भेलो हॉकी अकादमी को 5-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed