{"_id":"60f88c498ebc3e6d3974b686","slug":"national-school-games-competition-preparing-to-conduct-karnal-news-knl77291554","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के आयोजन की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के आयोजन की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानू भारद्वाज
करनाल। कोरोना महामारी के चलते स्थगित हुई राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं को फिर से करवाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि देश में संभावित कोरोना की तीसरी लहर की आशंका भी जताई जा रही है। लेकिन यदि भविष्य में यह महामारी नियंत्रण में रहती है, तो इस साल नवंबर-दिसंबर में राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव है।
इसी के चलते स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने खेलों के आयोजन को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए फेडरेशन की ओर से देश के सभी राज्यों व यूटी प्रशासन से वहां महामारी की स्थिति और खेल संबंधी तैयारियों की जरूरी जानकारी मांगी है। सभी राज्यों और यूटी से यह जानकारी 31 जुलाई तक फेडरेशन मुख्यालय को भेजी जानी है। जिसके बाद 66वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स प्रतियोगिताओं संबंधी आगामी प्लानिंग तय की जाएंगी।
देश में वर्ष 2019 के नवंबर-दिसंबर माह में 65वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमें हरियाणा से भी बड़ी संख्या में स्कूली छात्र खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया था। मगर उसके बाद मार्च 2020 से कोरोना महामारी देश में बेकाबू होने लगी। नतीजतन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा वर्ष 2020 में इन खेल मुकाबलों को टालना पड़ा। मगर चूंकि अब देश में महामारी की दूसरी लहर निष्क्रिय हुई तो ऐसी स्थिति में फेडरेशन केंद्र सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन के दायरे में स्कूली छात्रों की इन खेल प्रतिस्पर्धाओं को कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
राज्यों, यूटी से मांगी ये जानकारी
फेडरेशन ने सभी राज्यों और यूटी को पत्र जारी कर यह पूछा है कि आपके क्षेत्रों में अब महामारी की क्या स्थिति है, क्या स्कूल खुल गए हैं, स्कूलों में खेल संबंधी गतिविधियों व सुविधाओं की क्या स्थिति है, लॉकडाउन की क्या स्थिति है, क्या लॉकडाउन की अवधि आगे बढ़ सकती है, क्या सभी राज्य व यूटी अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड गाइडलाइन के तहत स्कूल गेम्स करवाने में सक्षम है। इस तरह की विभिन्न जानकारियां 31 जुलाई तक फेडरेशन को भेजी जानी है।
फेडरेशन 66वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिताएं करवाने का विचार कर रही है। इसके लिए सभी राज्यों व यूटी से जरूरी जानकारियां मांगी गई है, जो 31 जुलाई तक आनी है। राज्यों व यूटी का रुख जानने के बाद ही इन तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा। यह प्रक्रिया अभी से इसलिए शुरू की गई है, क्योंकि खेलों से पहले छात्र खिलाड़ियों के चयन, खेल मैदानों के चयन, खेल संसाधनों की उपलब्धता व खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के आवागमन के लिए उनकी टिकट बुकिंग इत्यादि की प्लानिंग में समय लगता है। महामारी नियंत्रण में रही और स्कूल सामान्य तरीके से खुलने शुरू हुए तोे कोविड नियमों के दायरे में स्कूल गेम्स करवाएं जा सकते हैं।
- सुरेंद्र सिंह भट्टी, कोषाध्यक्ष, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया