{"_id":"57f2b14b4f1c1bc33226fec5","slug":"nari-niketan-two-girls-missing-police-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी निकेतन से दो युवतियां फरार, पुलिस तलाश में जुटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी निकेतन से दो युवतियां फरार, पुलिस तलाश में जुटी
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल शहर के नारी निकेतन से सोमवार को दो युवतियां फरार हो गई। युवतियों के भागने की सूचना लगते ही नारी निकेतन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक रोशनी (26) वासी गुड़गांव और उर्मिला (22) वासी रेवाड़ी सोमवार सुबह लगभग छह बजे मौका पाकर नारी निकेतन से फरार हो गई।
विज्ञापन
दोनों युवतियां गूंगी और बहरी बताई जा रही है, जो कि गुड़गांव नारी सुधार गृह से 2014 व 2015 में करनाल के नारी निकेतन में आई थी। फिलहाल युवतियों के फरार होने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ललित ने बताया कि सुबह 6 बजे दोनों युवतियां नारी निकेतन से निकली थी। युवतियों की खोजबीन के लिए टीमें गठित कर दी गई है। निकेतन के कर्मचारियों को दोनों के निकलकर जाने की सूचना उस समय लगा जब वह सुबह नही मिली। चौकीदार ने मामले की सूचना नारी निकेतन प्रशासन को दी। पुलिस युवतियों को खोजने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन