{"_id":"5be13b4b61f7bc53adc1e38bf7877770","slug":"narayan-sai-thakur-called-on-nun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी ठाकुर ने नारायण सांई से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी ठाकुर ने नारायण सांई से की मुलाकात
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर ने करनाल जेल में आशाराम के पुत्र नारायण सांई से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। साध्वी देवा ठाकुर ने एक जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि संत आशाराम कांग्रेस के उस काल की साजिश के शिकार हुए हैं, जब तत्कालीन सरकार का एक ही लक्ष्य पावन पुनीत भगवा को किसी भी प्रकार से बदनाम करना था। इसी साजिश के तहत नारायण सांई को फंसाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार को अल्टीमेटम देते हुए ना सिर्फ जेल में बंद आशाराम व नारायण साईं को तत्काल सम्मान मुक्त करने अपितु उनके विरुद्ध साजिश में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की पैरवी की। साथ में साध्वी ने भारत के हिंदू जनमानस से संतों को सम्मान दिलाने के अपने इस अभियान के लिए साथ आने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन