फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NAPA's cultivable land allotted, will benefit by Rs 21.13 lakh

Karnal News: नपा की कृषि योग्य भूमि आवंटित, 21.13 लाख रुपये का होगा फायदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
NAPA's cultivable land allotted, will benefit by Rs 21.13 lakh
निसिंग। कस्बे के नगर पालिका कार्यालय में वीरवार को कृषि योग्य भूमि ठेके पर देने के लिए करीब 33 एकड़ 54 कनाल भूमि की खुली बोली करवाई गई। इसमें बोलीदाताओं से 20 हजार रुपये जमानत राशि मौके पर जमा करवाई गई। इससे नगरपालिका को एक वर्ष के लिए 21 लाख 13 हजार रुपये का फायदा होगा।
विज्ञापन

नगरपालिका प्रशासन की ओर से लेखाकार जयचंद व जेई रवि भार्गव ने सभी बोलीदाताओं को नियम व शर्तें मौके पर सुनाई गई। इस जमीन को चार भागों में बांटा गया, सभी जमीन की बोली एक वर्ष के लिए प्रति एकड़ के हिसाब से हुई। प्लाॅट एक के बोलीदाता अमित ने 78 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से, प्लाॅट दो की 10 एकड़ जमीन को बृजभूषण ने 62 हजार रुपये में, प्लाॅट तीन की सात एकड़ जमीन बजिंद्र राणा ने 52 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब, वहीं प्लाॅट चार की भूमि 52 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से लवप्रीत सिंह बब्बर ने ली।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव शैलेंद्र शर्मा की देखरेख में बोलीदाताओं खुली बोली लगाई गई। नपा सचिव ने बताया कि सांभली रोड़ स्थित नपा की करीब 33 एकड़ 54 कनाल कृषि योग्य भूमि को एक वर्ष के लिए ठेके पर देने के लिए बोलीदाताओं के बीच खुली बोली हुई। इस मौके पर अमरजीत लाडी, साधा सिंह संधू, कुलदीप सिंह बब्बर, शुभम भांबड़ी, राकेश गोयल, निशांत राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed