{"_id":"61e1e512edc1206bba62cca7","slug":"nano-urea-launched-for-private-sector-karnal-news-knl960599151","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट सेक्टर के लिए नैनो यूरिया लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट सेक्टर के लिए नैनो यूरिया लांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। भारत सरकार की सहभागिता वाली कंपनी इंडियन पोटास लिमिटेड (आईपीएल) की ओर शुक्रवार को नैनो यूरिया (तरल) को प्राइवेट सेक्टर के लिए लांच कर दी है। प्राइवेट सेक्टर को आज पहली बार यूरिया दी गई है। इसी सप्ताह हरियाणा के अधिकांश जिलों में निजी दुकानों तक यह पहुंच जाएगी। इस दौरान ये एलान भी किया गया कि आईपीएल नैनो यूरिया की मार्केटिंग भी करेगी।
बता दें कि आईपीएल ने नैनो यूरिया को बनाने वाली इफको से करार किया था। जिसके तहत देश में सबसे पहले हरियाणा को 75000 शीशी नैनो यूरिया आवंटित की गई है। जिसमें सबसे पहले करनाल जिले को 15000 शीशी उपलब्ध कराई गई हैं। आईपीएल के वरिष्ठ विपणन अधिकारी वीएस लोहिया ने अन्य अधिकारियों के साथ नैनो यूरिया को शुक्रवार को प्राप्त किया और जिले के प्रमुख फुटकर खाद विक्रेताओं के साथ प्राइवेट सेक्टर के लिए लांच किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राइवेट सेक्टर में भी नैनो यूरिया की 500 मिली की शीशी की कीमत 240 रुपये ही रहेगी। एक शीशी एक परंपरागत यूरिया के बैग के बराबर काम करती है, परंपरागत यूरिया के एक बैग की कीमत 266.50 रुपये है। फर्क यह है कि परंपरागत यूरिया का पौधे को सिर्फ 30 से 40 प्रतिशत तक ही मिल पाता है, जबकि नैनो यूरिया स्प्रे से पौधा इसका 90 प्रतिशत तक उपभोग करता है, यही कारण है कि इससे 10 प्रतिशत उत्पादन अधिक होता है। करनाल जिले में करीब 500 विक्रय केंद्र (खाद की दुकानें) हैं, इन पर आगामी दो दिनों में नैनो यूरिया उपलब्ध हो जाएगी। इस मौके पर आईपीएल के राजेश ग्रोवर, डीलर रमेश ग्रोवर व फुटकर खाद विक्रेता मौजूद रहे।