फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nanak came, Nanak came, yesterday Taran Guru Nanak came

नानक आया, नानक आया, कल तारण गुरु नानक आया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Nanak came, Nanak came, yesterday Taran Guru Nanak came
नगर कीर्तन में पालकी साहिब की अगुवाई करते पंज प्यारे और वाद्य यंत्र बजाते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ‘नानक आया, नानक आया, कल तारण गुरु नानक आया...’। ‘देह शिवा वर मोहि ऐहे, शुभ करमन ते कबहु ना टरौं...’,। ‘वाहे गुरु, वाहे गुरु, जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ की जयघोष से कर्ण नगरी रविवार को पूरे दिन गूंजी। मौका था गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का।
सिखों के प्रथम गुरु पहली पातशाही गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा सुक्खा सिंह के मार्गदर्शन में गुरुद्वारा मंजी साहिब से नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया। रविवार सुबह गुरुद्वारा मंजी साहिब से सुंदर फूलों से सजी पालकी साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर हैंड ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह ने अरदास करवाई। पालकी साहिब की अगुवाई पंज प्यारों ने की। पालकी साहिब के आगे श्रद्धालु सफाई करते रहे और पुष्प वर्षा करते रहे। नगर कीर्तन में स्कूली बच्चों ने डबल और वाद्य यंत्र बजाकर शोभा बढ़ाई। नगर कीर्तन का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन कर्ण गेट, कमेटी चौक, दावत होटल रोड, अस्पताल चौक, कुंजपुरा रोड, सब्जी मंडी से होता हुआ डेराकार सेवा कलंदरी गेट में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में दशमेश अखाड़ा, बीर खालसा दल के युवकों ने गतका के माध्यम से अपने जौहर दिखाए। इस अवसर पर गुरुद्वारा मंजी साहिब के मुख्य स. बलिहार सिंह ने गुरु पर्व प्रबंधक समिति के महासचिव इंद्रपाल सिंह, फरीदाबाद से गुरुप्रसाद सिंह, प्रीतपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह व्यापार मंडल के प्रवक्ता किशोर नागपाल को सम्मनित किया गया। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के दौरान शहर में जगह-जगह स्टॉल लगाकर श्रद्धालुआें को लंगर दिया गया। इस अवसर पर गगन मेहता, वरिंद्रर सिंह, एपीएस चौपडा, हरकीरत सिंह, सुरेंद्र सिंह रामगडिय़ा, गुरुप्रसाद सिंह, गुरु सेवक सिंह सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed