फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Name registered in Asian Book of Records for setting up blood donation camp for 18 days

18 दिन रक्तदान शिविर लगाने पर दर्ज हुआ एशियन बुक ऑफ रिकार्ड में नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Name registered in Asian Book of Records for setting up blood donation camp for 18 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सहयोग से यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी का लगातार 18 दिन एक ही स्थल पर रक्तदान शिविर लगाने पर एशियन बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज किया गया है। यह रिकॉर्ड बनाने पर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम ने शिविर का अवलोकन किया और सोसायटी के प्रधान विनोद पाल झांसा को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। ये शिविर 2 दिसंबर से आयोजित किया गया था।

18 दिनों में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, हरियाणा पाल गडरिया समाज, समाज सेवी संस्थाओं के साथ-साथ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सहयोग से करीब 1 हजार रक्त एकत्रित किया गया। इससे पहले यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी ने वर्ष 2019 में गीता महोत्सव में ही 9 दिन रक्तदान शिविर लगाकर इंडिया में एक रिकार्ड बनाने का काम किया था। एशिया बुक ऑफ रिकार्ड की अधिकारी शिल्पा तिवारी और उनकी टीम ने रविवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा के कार्यालय में प्रधान विनोद पाल झांसा को प्रशंसा पत्र और मेडल देकर इस अवार्ड से सम्मानित किया। केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने संस्था के साथ-साथ यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी के प्रधान विनोद पाल झांसा और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। प्रधान विनोद पाल झांसा ने कहा कि सोसायटी पिछले 20 सालों से समाज सेवा के साथ-साथ रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रही है। इस शिविर मेें 18 दिनों में 1 हजार यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है और साथ में ही जांच शिविर में 2100 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। इन सभी को निशुल्क दवाइयां भी दी गई हैं। इसके अलावा सोसायटी की तरफ से करीब 10 हजार मास्क भी वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed