फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nalvi's meeting with Sikh Sangat in Madanpur

Karnal News: नलवी की मदनपुर में सिख संगत के साथ बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:37 AM IST
विज्ञापन
Nalvi's meeting with Sikh Sangat in Madanpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी चुनाव में वार्ड-13 से उम्मीदवार दीदार सिंह नलवी ने शनिवार को गांव मदनपुर में सिख संगत के साथ बैठक की।
सरपंच राजवंत कौर सहित ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। नलवी ने कहा कि उनके साथ चुनावी मैदान में पांच उम्मीदवार और हैं, जिनमें से एक उम्मीदवार भाजपा समर्थित है, जबकि एक उम्मीदवार अकाली दल समर्थक है।
विज्ञापन

दीदार सिंह नलवी ने कहा कि भाजपा का रुख सिख समाज एवं सिख किसानों के प्रति कैसा है, यह हर कोई जानता है। जबकि अकाली दल के लोगों से उन्होंने कड़ी मशक्कत और लड़ाई लड़ने के बाद हरियाणा के गुरुद्वारा को छुड़वाया है। उन्होंने कहा कि अब मीरी पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज संस्थान को उन्होंने अकाली दल के चंगुल से आजाद करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्योंकि अब अकाली दल और पंजाब के सदस्य मीरी पीरी अस्पताल में मार्केट से महंगी दवाइयां बेचकर मरीजों से लूट करने में लगे है। उन्होंने बैठक में संगत से वादा किया कि चुनाव जीतने के बाद तुरंत मीरी पीरी अस्पताल में दवाइयां 60 प्रतिशत छूट पर संगत को मुहैया करवाएंगे। इस मौके बलदेव सिंह, कुलवंत सिंह, परमजीत सिंह, मुहर सिंह, मास्टर यशपाल सिंह और गुरदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed