फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Naib Tehsildar accused of molesting woman, FIR lodged

Karnal News: नायब तहसीलदार पर महिला से छेड़खानी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 10 Jan 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 10 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar accused of molesting woman, FIR lodged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने चंडीगढ़ में तैनात नायब तहसीलदार एवं अपने ननदोई (शिकायतकर्ता के ननद का पति) पर छेड़खानी के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि कई बार आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। जब उन्होंने विरोध जताया तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत रामनगर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने छेड़छाखानी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभी पीड़िता की काउंसिलिंग करवाई जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उनकी शादी दिसंबर 2018 में हुई थी। उनके 2 बच्चे हैं। महिला के अनुसार, उनकी ननद का पति (ननदोई) चंडीगढ़ में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात है। आरोप है कि जब भी उनका ननदोई करनाल में उनके घर आता है, तभी उनके साथ अश्लील हरकत करता है। महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शर्म की वजह से किसी को नहीं बताया। महिला का आरोप है कि 20 नवंबर 2025 को वो (पीड़िता) अपने कमरे में अकेली थी। उस दौरान मौका पाकर आरोपी ननदोई कमरे में घुस गया। उन्होंने आरोपी को बाहर जाने के लिए कहा तो छेड़खानी करने लगा। जब इसका विरोध किया तो आरोपी जान से
विज्ञापन

मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। महिला ने इसको लेकर अपनी सास को भी बताया लेकिन उन्होंने भी अनसुना कर दिया। फिर पीड़िता ने पहले अपनी मां को बताया और फिर रामनगर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई। रामनगर थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed