फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Myra and Aaradhya won gold medals in roller skating

Karnal News: रोलर स्केटिंग में मायरा और आराध्या ने झटके स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Myra and Aaradhya won gold medals in roller skating
करनाल। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से आयोजित अंडर-11 जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में मायरा गांधी ने दो स्वर्ण, आराध्या ने एक स्वर्ण व एक रजत, गरिमा ने दो रजत व आराध्या ने दो कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

संजय गोयल ने बताया कि लड़कों की क्वार्ड रेस में अनमोल ने दो स्वर्ण, कुशील ने एक स्वर्ण व एक रजत, गुरजंत ने एक रजत व एक कांस्य, नवनीत ने एक रजत, अक्षत ने एक कांस्य और केशव ने एक कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन पांच और छह सितंबर को कॉन्वेंट स्कूल में हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में करनाल, असंध, नीलोखेड़ी, निसिंग, निगदू व इंद्री ब्लॉक के स्केटर्स ने भाग लिया। संजय गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से स्टेट चैंपियनशिप के लिए करनाल टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता के संचालन में पंकज बत्रा, जजपाल सिंह व रेखा ने अपना विशेष योगदान दिया। इस दौरान जिला शिक्षा विभाग से विजय पाल व सावित्री देवी, कान्वेंट स्कूल से स्पोर्ट्स इंचार्ज मोहिंद्र व राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के परिणाम
- इनलाइन रेस में भूमिका ने दो व त्रिशा ने एक स्वर्ण पदक जीता।
- रिहाना ने दो कांस्य व व सीरत ने एक कांस्य पदक जीता।
- लड़कों के मुकाबले में नील ने दो स्वर्ण, वंश ने एक स्वर्ण व एक रजत।
- युवराज ने दो रजत, राघव ने दो कांस्य, राम ने एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed