फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   My musician Mahi Da, beautiful saint soldier Da this sect is incomparable

Karnal News: मेरे बाजा वाले माही दा, सोहने संत सिपाही दा… है पंथ बेमिसाल

Sat, 03 Jan 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 03 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
My musician Mahi Da, beautiful saint soldier Da this sect is incomparable
गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर में निकाले गए नगर कीर्तन में पालकी सा​
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुपर्व प्रबंध कमेटी की ओर से शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। पालकी साहिब के साथ चल रही संगत ने ‘मेरे बाजा वाले माही दा, सौने संत सिपाही दा… है पंथ बेमिसाल, बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ और ‘मित्र प्यारे नूं हाल मुरिदां दा कहना, तुध बिन रोग रजाइयां दा ओढ़ण, नाग निवासां दे रहणा’ जैसे पावन शबदों का गायन कर गुरु गोबिंद सिंह की महिमा का गुणगान किया।

गुरुद्वारा डेरा कार कार सेवा एवं गुरुद्वारा मंजी साहिब से बाबा सुखा सिंह की अगुवाई में शुक्रवार सुबह फूलों से सजी पालकी साहिब में श्री गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया। गुरुद्वारा मंजी साहिब के हैंड ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह ने अरदास कर नगर कीर्तन का शुभारंभ किया। नगर कीर्तन के दौरान पालकी साहिब की अगुवाई पंज प्यारों ने की। पालकी साहिब के आगे नौजवान सिख चेतना जत्था ने पुष्प वर्षा करने की सेवा की। पालकी साहिब और पंज प्यारों का शहर में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


नगर कीर्तन के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेकने के लिए शहरवासी उत्साहित दिखे। गुरु पर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान वरिंद्र सिंह तथा महासचिव इंद्रपाल सिंह ने गुरु महीमा के बारे में बताया। नगर कीर्तन में गतका पार्टियों ने अपना जौहर दिखाया। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह लंगर लगाकर सभी को प्रसाद ग्रहण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतन सिंह, एपी सिंह, हरप्रीत सिंह नरूला, हरमित सिंह हैप्पी, कुलदीप मक्कड़, पार्षद संकल्प भंडारी, केशव मक्क्ड़ ,व्यापार मंडल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा, विवेक भंडारी, मुकेश यादव, अमन चौधरी, सुनील कश्यप, सतीश महेंद्र, पीयूष गुप्ता, आशीष गुप्ता, गुरपाल सिंह डोनी और तेजेंद्र सिंह डिंपी के साथ अनेक श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।




इन मार्गों से गुजरा नगर कीर्तन

नगर कीर्तन गुरुद्वारा डेरा कार सेवा एवं गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही पहली से आरंभ होकर कर्ण गेट, पुरानी सब्जी मंडी चौक, कुंजपुरा रोड, अस्पताल चौक, सेक्टर-12, निर्मल कुटिया, गुरुद्वारा सेक्टर-7, गुरुद्वारा बाबा कश्मीरा सिंह जी सेक्टर के पीछे, मेरठ रोड, डीसी कालोनी, महाराणा प्रताप चौक से होता हुआ गुरुद्वारा डेरा कार सेवा कलंदरी गेट में विश्राम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed