फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   My bag has become small, my mother gave me so much...

Karnal News: मेरी झोली छोटी पड़ गई रे इतना दिया मेरी माता...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
My bag has become small, my mother gave me so much...
आदि शक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से मां भगवती की चौकी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री कृष्णा मंदिर सेक्टर-14 में आदि शक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से मां भगवती की चौकी का आयोजन किया जा रहा है। मां की चौकी में मां की महिमा का गुणगान करते हुए राजन मदान ने, मेरी झोली छोटी पड़ गई रे इतना दिया मेरी माता...। अंगना पधारो महारानी और धरती गगन में होती है तेरी जय जयकार... भजन गाकर मां की महिमा का गुणगान किया।
मां की ज्योत प्रचंड राधे श्याम सुखीजा एवं महेश सुखीजा ने की। माता का शृंगार श्रीराम मंदिर सभा, श्रीश्री भाव बिहारी, श्री अष्ठभुजी युवा क्लब, रोबिन मिड्डा, दिनेश गांधी, वीरेंद्र ग्रोवर, दिनेश गौकरण, विकास सिंगला, मोहन परूथी, भीम सिंह, श्तिन आनंद, योगेश कामरा, वंश बजाज, पंडित प्रवीन गोसांई, ओल्ड जीटी रोड व्यापार मंडल और मनजीत सिंह बावा ने किया। मां की आरती पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा ने की। मां की चौकी में विशिष्ठ अतिथि जगमोहन आनंद, कृष्ण गर्ग और गुरमीत सिंह खिल्लन रहे। चौकी में कन्याओं और महिलाओं को रोजाना मेहंदी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

मां की चौकी में रोजाना भंडारे का आयोजन और व्रत के लिए भी प्रसाद वितरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर आदि शक्ति मां शक्ति झंडेवाली सेवा समिति के मुख्य सेवक राजेश लांबा सदस्य राजीव नागपाल, हरीश भूटानी, श्याम बत्रा, सुशील अरोड़ा, कुलभूषण अरोड़ा, वीरेंद्र सचदेवा, वरीष,वीरेंद्र अरोड़ा, सुरेंद्र छाबड़ा, अशोक ग्रोवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से कुंजपुरा रोड के श्री सनातन धर्म मंदिर में मां झंडेवाली की चौकी में मेरठ के कलाकार दीपेश कोहली ने, मेरी आखिओं के सामने ही रहना, मां शेरों वाली जगदम्बे...। हम तो चाकर मैया, तेरे दरबार के, भूखे हैं हम तो मैया, बस तेरे प्यार की विनती हमारी भी, अब करो मंजूर मां, चरणों से हमको कभी, करना न दूर मां। एक हार बना माली, शेरावाली को पहनाना है...। भजन गाया तो सभी श्रद्धालु झूम उठे।

देर रात तक चली मां की चौकी में मां के भजनों पर भक्त झूमते रहे। चौकी में मां की ज्योत प्रचंड ओमप्रकाश अरोड़ा और आकाश अरोड़ा ने की। मां का चोला अपर्ण नाथी राम और दीपक अरोड़ा ने किया। मां की आरती तरुण अरोड़ा ने की। मां का शृंगार अनुज छाबड़ा, राजकुमार कामरा, लखन कामरा, जितेंद्र बतरा, धर्मवीर भूटानी, हिमांशु ढीगड़ा, डाॅ. प्रदीप टिन्ना, राकेश गुलाटी, दिनेश गुलाटी, शाम लाल अरोड़ा, अमित अरोड़ा, नरेंद्र बवेजा आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed