फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mustard oil did not reach, beneficiaries are wandering

Karnal News: नहीं पहुंचा सरसों का तेल, भटक रहे लाभार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:03 PM IST
विज्ञापन
Mustard oil did not reach, beneficiaries are wandering
- राशन डिपुओं पर पूरा राशन न मिलने से नाराज हैं लोग
विज्ञापन

- गर्मी में लोगों को वितरित किया जा रहा बाजारा
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मार्च महीना खत्म होने में मात्र चार दिन बचे हैं, फिर भी अभी तक राशन डिपो पर सरसों का तेल नहीं पहुंचा है। लोग तेल के लिए डिपो पर चक्कर काट रहे हैं। राशन न पहुंचने से लोग परेशान हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि मुख्यालय से ही तेल ही सप्लाई नहीं दी गई है।
ऐसे में लोग दिन में कई-कई बार अपने डिपो संचालक को फोन कर रहे हैं या फिर वहां चक्कर लगा रहे हैं। लगातार हो रही इस लेटलतीफी से पात्र लोगों में रोष है। कभी सर्वर डाउन रहता है तो कभी राशन नहीं पहुंचता। लोगों को पहले ही डिपो से काफी समय से पूरा राशन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों डिपोओं पर गेहूं की जगह बाजरा वितरित किया गया। इस पर बहुत से लोगों को चक्की पर बाजरा बेचकर आटा खरीदकर गुजारा करना पड़ा।
लाभार्थी विनोद कुमार, मुकेश कुमार व रवि ने बताया कि अब गर्मी में भी गेहूं की जगह बाजरा दिया जा रहा है जबकि गर्मी में बाजरे का सेवन संभव नहीं हो पाता। उनके अनुसार उन्हें अभी तक भी डिपो से सरसों का तेल नहीं मिला है। कभी भी डिपो से एक साथ पूरा राशन नहीं मिलता। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 590 राशन डिपो हैं जबकि 228191 राशन कार्ड हैं। इन राशन कार्डों में 931467 सदस्य शामिल हैं, जिन्हें राशन प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान हो रहे लाभार्थी
राशन डिपो एसोसिएशन के जिला प्रधान सुशील मित्तल व उप प्रधान गजेंद्र राणा ने बताया कि उनके पास अभी तक सरसों का तेल नहीं आया है। बाजार में सरसों का तेल करीब 120 रुपये लीटर मिलता है जबकि सरकारी डिपो से यह मात्र 20 रुपये लीटर के हिसाब से कुल दो लीटर मिलता है। इसलिए लोग तेल के लिए बार-बार डिपो पर चक्कर लगा रहे हैं। समय पर ही सारा राशन डिपो पर पहुंचना चाहिए। लाभार्थी बहुत परेशान हो रहे हैं।


अभी तक नहीं आई सप्लाई : अशोक शर्मा
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नियंत्रक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक सरकार की तरफ से ही सरसों के तेल की सप्लाई नहीं आई है। जैसे ही तेल आएगा उसे सभी डिपो पर अलॉट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed