फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Murdered for talking to a girl

Karnal News: युवती से बात करने पर की थी हत्या

Sat, 22 Jul 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 22 Jul 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Murdered for talking to a girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। युवती से बातचीत करने पर युवक को पार्क में बुलाकर उसकी लाठी-डंडों से हत्या करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दोस्त ने ही युवक को पार्क में लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई थी। मृतक युवक दयाल सिंह कॉलेज का छात्र था।

पुलिस ने बताया कि गगसीना निवासी आरोपी विशाल करनाल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक नरेंद्र का दोस्त किसी युवती से बातचीत करता था। जिसका दूसरे पक्ष को ऐतराज था। जिसके कारण दोनों पक्षों ने कर्ण पार्क करनाल में मिलने का समय निश्चित किया। दोनों पक्ष कर्ण पार्क में एकत्रित हो गए। आरोपी पक्ष के रवि, शुभम, अमनदीप, विशाल और अन्य ने नरेन्द्र को मौके पर पकड़ लिया, जबकि उसके दोस्त भाग गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया था। आरोपी घायल हालत में युवक को छोड़कर मौके से भाग गए थे। उपचार के दौरान नरेंद्र की 13 जून को मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी विशाल का भाई गगसीना के हत्या के एक मामले में जेल में बंद है और आरोपी विशाल, शुभम, रवि व अमनदीप भी हत्या के प्रयास में जेल में सजा काटकर बाहर आए हैं। इस मामले में मृतक युवक की मां कृष्णा ने सिविल लाइन थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed