{"_id":"6233982ec9e43d3ad3100756","slug":"murder-with-a-sharp-weapon-karnal-news-knl1021910153","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजधार हथियार से हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरावड़ी (करनाल)। नीलोखेड़ी और तरावड़ी के मध्य गांव तखाना के निकट एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर दी गई। जिसका शव वीरवार सुबह पुलिस को बरामद हुआ। डीएसपी विजय देसवाल मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार मृतक की बाजू पर संतोष व छाती पर दिल गुदा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तरावड़ी थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरवार सुबह पुलिस को नर्सरी संचालक ने सूचना दी कि उसकी नर्सरी के समीप एक व्यक्ति का शव लहू लुहान अवस्था में पड़ा है। सूचना पर थाना प्रभारी मनोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार के कई घाव थे। वहीं खून से सना एक डंडा, शराब की बोतलें व एक स्टील का गिलास भी पड़ा था। पुलिस ने एक व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव तखाना के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। प्राथमिक दृष्टि में यह लग रहा है कि इसकी हत्या की गई है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विजय देसवाल, डीएसपी करनाल