फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Murder of youth in Karnal, accused tied body with rope and throw in canal, police launched search operation

करनाल में युवक की हत्या: आरोपियों ने शव को रस्सी से बांधकर नहर में फेंका, पुलिस ने सर्च अभियान चलाया

Fri, 29 Dec 2023 06:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 29 Dec 2023 06:08 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उनके बेटे को पहले खेत में ले जाकर पीटा और उसकी हत्या कर दी। मामले को रफा-दफा करने के लिए हत्यारोपियों ने रस्सी से शव को बांधकर नहर में फेंक दिया। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
Murder of youth in Karnal, accused tied body with rope and throw in canal, police launched search operation
शव को ढूंढते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल के कुंजपुरा में युवक की हत्या कर आरोपियों ने पश्चिमी यमुना नहर में फेंक दिया। शव को बरामद करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को सर्च अभियान चलाया। उधर, परिजनों का कहना है कि प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या की गई है। क्योंकि वह सप्ताह भर से घर से लापता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार
मुगल माजरा गांव निवासी परिजनों के अनुसार 23 दिसंबर को उनका बेटा सुमित के मोबाइल पर किसी की कॉल आई थी। कॉल के बाद युवक रात को ही चला गया। युवक जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने युवक की काफी तालाश की, मगर युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने बेटे के दोस्त और और परिचितों से जानकारी ली।
विज्ञापन


बेटे का कोई सुराग तक नहीं मिल सका। 26 दिसंबर को परिजनों ने कुंजपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी दौरान परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर शक जताया था, मगर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उनके बेटे को पहले खेत में ले जाकर पीटा और उसकी हत्या कर दी। मामले को रफा-दफा करने के लिए हत्यारोपियों ने रस्सी से शव को बांधकर नहर में फेंक दिया। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed