फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murder

लापता मिला शव, हत्या की आशंका, परिजनों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
murder
घर से लापता पृथ्वी विहार निवासी रवि का शव छह दिन बाद रोहतक में नहर से मिला। गुस्साए परिजनों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर 15 अगस्त को मेरठ रोड पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने कहा कि उनके बेटे की हत्या हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। शाम को करीब डेढ़ घंटे तक परिजनों ने जाम लगाए रखा। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके बेटे को तलाशने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। उन्होंने जिन लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया था उससे पुलिस ने पूछताछ तक नहीं की। रोहतक शव लेने भी वे खुद गये। जांच अधिकारी पर कार्रवाई और मामले की जांच सीआईए से करानी की मांग को लेकर परिजन अड़े रहे। इसके बाद डीएसपी करनाल राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस मामले की गहनता से सीआईए में जांच कराने का परिजनों को आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। मृतक की मां ऊषा रानी ने बताया कि 9 अगस्त उसके बेटे रवि (22) के पास फोन आया। इसके बाद वह बाइक लेकर घर से चला गया। घर कहकर गया कि वह थोड़ी देर में आ रहा है। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

नहर के किनारे ठेके पर मिली थी बाइक, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई।
परिजनों ने बताया कि 11 अगस्त को वह रवि की तलाश करते सुहाना नहर के पास शराब के ठेके के पास पहुंचे तो वहां बताया गया कि एक बाइक और चप्पल ठेके के पास थी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। मृतक की मां ऊषा ने आरोप लगाया कि पुलिस जांच अधिकारी ने उस दौरान भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पुलिस को बताया था कि अशोक और जगमेर के साथ उनका कोर्ट में मामला चला हुआ है। उन्होंने ही उसके बेटे को गायब किया है। मृतक रवि की पत्नी ने रोते कहा कि पुलिस पहले दिन ही उसके पति को तलाशने की कोशिश करती तो वह मिल जाता। उसकी सात माह की बच्ची है अब में क्या करूं, आरोपियों ने उनको धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

..............
रवि के लापता होने की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी थी। उनकी तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई है। अब इस मामले की जांच सीआईए को दे दी है। -दलजीत सिंह, सेक्टर-32,33 थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed