फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murder

महिला ने लिफ्ट मांगकर अपने पति के साथ मिलकर की थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
murder
चौधरी कॉलोनी में मेयर के घर से समीप गढ़ी बीरबल निवासी रिंकू उर्फ बाल किशन के ब्लाइंड मर्डर मामले का खुलासा पुलिस की सीआईए टीम ने कर दिया है। नशे के आदी दंपति ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। जो नशे के लिए लोगों के साथ रात को चाकू की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। इतना ही नहीं रिंकू का मर्डर करने के बाद दोनों दंपति हरिद्वार सुल्फा लेने गए और वहां मौज मस्ती कर सुल्फे का नशा किया। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जिन्हें 19 अगस्त को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

गढ़ी बीरबल निवासी रिंकू उर्फ बाल किशन की भाभी मेडिकल कॉलेज में दाखिल थी। रिंकू व उसका भाई मेडिकल कॉलेज में था। उसका भाई चंडीगढ़ में नौकरी करता है तो रविवार की रात 11 अगस्त को करीब 11 बजे रिंकू अपने भाई को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए गया था। जब वह रेलवे स्टेशन से वापस आया तो करीब साढ़े 11 बजे किसी अज्ञात बदमाशों ने चाकू के चार वार कर उसका गला रेत दिया और उसकी हत्या कर दी। उसकी बाइक, पर्स व एटीएम भी लेकर फरार हो गए। इस मामले की जांच एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने सीआईए-1 इंचार्ज दीपेंद्र राणा को दी। सीआईए 1 इंचार्ज ने इस मामले में एसआई चंदेश्वर की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया।
विज्ञापन

हांसी रोड गली नंबर-8 में किराए पर रहते थे दोनों आरोपी
डीएसपी विरेंद्र सैनी ने बताया कि आरोपी अंजलि उर्फ मीनू की विशाल संधू निवासी खेड़ी मानसिंह के साथ तीसरी शादी है। दूसरी शादी से उसके पास आठ साल का बेटा दीप है। आरोपी विशाल संधू को उसके घर वालों ने बेदखल किया हुआ है। क्योंकि वह नशा व लड़ाई झगड़ा करता था। फिलहाल ये हांसी रोड पर गली नंबर 8 में किराए के मकान में रहते थे। 11 अगस्त की रात को उन्होंने योजना बनाई की अंजली रेलवे स्टेशन पर किसी व्यक्ति को लिफ्ट लेकर चौधरी कालोनी की तरफ लेकर आएगी और वहां विशाल चाकू की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त से मांगी स्कूटी, पति व पत्नी दोनों ने मारे थे चाकू
डीएसपी विरेंद्र सैनी ने बताया कि जब रिंकू अपने भाई को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर वापस आ रहा था तो अंजली उसे रेलवे स्टेशन के समीप मिली। उसने उससे लिफ्ट मांगी। उस दौरान अंजलि ने टी शर्ट व जींस पहनी हुई थी और उसकी जेब में चाकू भी था। चौधरी कालोनी में सड़क पर अंधेरा होने के कारण विशाल संधू पहले ही स्कूटी लेकर वहां खड़ा था। उसने वह स्कूटी सेक्टर-16 में अपने दोस्त से मांगी थी कि उसे अपनी पत्नी अंजली को डॉक्टर के पास ले जाना है। जैसे ही रिंकू अंजली को लेकर चौधरी कालोनी की सड़क पर पहुंचा तो अंजली ने रिंकू को बाइक रोकने के लिए कहा, जैसे ही रिंकू ने बाइक रोकी तो वहां पर विशाल संधू आ गया। उसने चाकू दिखाकर रिंकू से पर्स, मोबाइल व रुपये देने को कहे, रिंकू ने विरोध किया तो विशाल संधू व उसकी पत्नी अंजलि दोनों ने रिंकू की गर्दन पर चाकू से एक के बाद एक चार वार कर उसका गला रेत दिया। अंजली स्कूटी ले गई और विशाल रिंकू का पर्स, मोबाइल व बाइक लेकर फरार हो गया।
आइसक्रीम विक्रेता को भी मारा था चाकू
जब दोनों आरोपी हांसी चौक पर अपने घर की ओर जा रहे थे तो रास्ते में उन्होंने हांसी चौक पर एक आइसक्रीम विक्रेता की गर्दन पर चाकू मारा और उसका मोबाइल व पर्स भी छीन लिया था। खास बात ये है कि दंपति दूसरे व्यक्ति को कोई मौका नहीं देते थे और अचानक ही सीधे ही हमला बोल देते थे। इन्होंने दोनों ही वारदातों में सीधे हमला बोल दिया।

ये हुई बरामदगी
दोनों आरोपियों को पुलिस ने मेरठ रोड पर बिना नंबर की बाइक जो मृतक रिंकू की थी। उसके साथ गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों आरोपियों से पुलिस ने एक चाकू, महिला के कपड़े, पर्स, बाइक व एक्टीवा बरामद कर ली हैं। अभी इन आरोपियों से एक और चाकू, विशाल के कपड़े, लूटे हुए रुपये आदि बरामद करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed