फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Murder by strangulation, dead body found in Dharamsala

गला दबाकर की हत्या, धर्मशाला में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Murder by strangulation, dead body found in Dharamsala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। तरावड़ी के गांव रमाना रमानी में आटा रोटी मांगने वाले एक व्यक्ति की कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह गांव की कुम्हार धर्मशाला में शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आसपास के हर व्यक्ति की जुबां पर एक ही सवाल आ रहा था कि आखिर इस व्यक्ति से किसकी क्या दुश्मनी हो सकती है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव रमाना रमानी निवासी गंगा शर्मा ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। 16 जुलाई सुबह के समय वह अपने घर पर था। उसने अपनी मोटरसाइकिल घर से कुछ दूर कुम्हार धर्मशाला के अंदर खड़ी की थी। सुबह मोटरसाइकिल लेने धर्मशाला में गया तो देखा कि एक व्यक्ति बरामदे में लेटा था। उसके गले में एक कपड़ा लिपटा था और उसमें गांठ लगी थी। वह उस व्यक्ति को जानता था, उसका नाम राजू निवासी शनि मंदिर तरावड़ी है। वह गांव में आटा रोटी मांगने आता था और धर्मशाला में ही सो जाता था। किसी ने उसकी गला दबाकर हत्या की है। उसका कहना है कि समझ नहीं आ रहा कि आखिर इससे किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है। मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

गांव रमाना रमानी में एक व्यक्ति की हत्या करने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की गई है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप कुमार, थाना प्रभारी, तरावड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed