फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Municipalities should monitor by identifying points with low scores

Karnal News: कम अंक वाले बिंदुओं को चिन्हित कर मानीटरिंग करें नगरपालिकाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Municipalities should monitor by identifying points with low scores
करनाल। 50 हजार से तीन लाख तक की आबादी वाले सुपर स्वच्छ शहरों में करनाल को तो देश में तीसरा स्थान हासिल हुआ लेकिन जिले की नगर पालिकाएं पीछे छूट गईं। वीरवार को जिला नगर आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने निगम सफाई शाखा व जिले की नगर पालिकाओं के अधिकारियों के साथ बैठक करके समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन श्रेणियों में कम अंक मिले हैं, उन्हें चिन्हित करके उनकी रोजाना मानीटरिंग करें। इसमें डोर टू डोर कूड़ा उठान, पृथक्करण, कूड़ा निस्तारण, रिहायशी व वाणिज्यिकी क्षेत्रों की सफाई, सामुदायिक व जन शौचालयों की सफाई जैसे बिंदु शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला नगरायुक्त ने नपा सचिवों को आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर अंक अर्जित करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसमें मुख्य बिंदुओं को को शामिल कर साप्ताहिक समीक्षा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जिस बिंदु पर कम अंक मिले हैं, उसे कैसे सुधारा जाएगा और क्या-क्या नए कार्य किए जाने हैं, जिनसे हम बेहतर रैंक ला सकें, यह सब कार्य योजना में शामिल किया जाए। इसके अतिरिक्त मासिक, त्रिमासिक व छ: मास में स्वच्छता को लेकर क्या-क्या कार्य किए जाने हैं, उनका लक्ष्य निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन

आत्म निर्भर वार्ड के तहत एक-एक वार्ड को लेकर उसमें कूड़ा पृथक्करण करवाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियां जोर-शोर से चलाई जाएं। एकल प्रयोग प्लास्टिक और गंदगी के चालान किए जाएं। बल्क वेस्ट जेनरेटर का निरंतर दौरा किया जाए। सामुदायिक व जन शौचालय साफ-सुथरे रहें। अगर कोई मोटीवेटर कार्य में लापरवाही करता है, तो उस पर कार्रवाई की जाए। सचिवों को निर्देश दिए कि वह सभी सफाई कर्मियों की हाजिरी ऑनलाईन लगवाना सुनिश्चित करें। अगर कोई कर्मचारी ऑनलाईन हाजिरी नहीं लगाता, तो उसकी तनख्वाह जारी न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, कार्यकारी अभियंता ओपी. करदम, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा, नगर पालिका सचिव तथा सफाई शाखा से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।

बाजार में अतिक्रमण कड़ाई से रोकें
जिला नगरायुक्त ने बाजारों व सडक़ों को अतिक्रमण मुक्त करने पर जोर देते कहा कि नगर निगम अधिकारी एवं नपा सचिव शहर में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाएं। सड़क पर पीली पट्टी लगाई जाए। सभी दुकानदार व फड़ी संचालक उसी के अंदर रहे। कोई भी सडक़ पर आगे तक सामान न रखे। उन्होंने सचिवों से जगह चिन्हित कर वेंडिंग जोन बनाने, शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को पकडऩे के लिए भी ड्राइव चलाने कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed