{"_id":"696d4e87b52a34903c012a55","slug":"municipal-corporation-will-install-new-tube-wells-for-drinking-water-karnal-news-c-18-knl1018-826960-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पीने के पानी के लिए नगर निगम लगाएगा नए ट्यूबवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पीने के पानी के लिए नगर निगम लगाएगा नए ट्यूबवेल
Mon, 19 Jan 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में नगर निगम ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। निगम शहर के विभिन्न वार्डों में नए ट्यूबवेल लगाने, इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) स्थापित करने और जर्जर पेयजल व सीवरेज पाइपलाइनों को बदलने की योजना बनाई गई है।
यह निर्णय निगम को लगातार मिल रही शिकायतों और फील्ड स्तर पर की गई जांच के आधार पर लिया गया है। इनमें विशेष तौर पर पुराने शहर और आउटर कॉलोनियों में पीने के पानी की गंभीर समस्या सामने आ रही है। कई क्षेत्रों में सीवरेज का गंदा पानी पेयजल पाइपलाइनों में मिल रहा है, जबकि कुछ इलाकों में पानी का दबाव इतना कम है कि लोगों को पर्याप्त पानी तक नहीं मिल पा रहा। इसी को देखते हुए निगम ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की योजना को मंजूरी दी है।
शहर की पेयजल समस्या को लेकर अमर उजाला ने 9 से 18 जनवरी तक प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए। इसके बाद निगम ने कई जगह नए ट्यूबवेल लगाने के लिए निविदाएं आमंत्रित कीं। बाकी जगहों का सर्वे कर लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की तैयारी की जा रही है।