फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Municipal Corporation launched cleanliness drive in Sector 12

Karnal News: नगर निगम ने सेक्टर 12 में चलाया सफाई अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation launched cleanliness drive in Sector 12
123.... सेक्टर 12 में सफाई करते नगर निगम कर्मचारी। सूचना विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम की ओर से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत सोमवार को जोन चार के सेक्टर-12 में सुबह सात बजे से सफाई अभियान चलवाया गया। इस दौरान लघु सचिवालय के सामने मौजूद मार्केट के दोनों ओर और सुपर माॅल के आगे और आस-पास साफ-सफाई की गई।
अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार ने बताया कि इसमें करीब 100 सफाई मित्रों ने भाग लिया, जो हाथ में झाडू लेकर मार्केट क्षेत्र में फैल गए। इस दौरान अधिकतर सफाई मित्र सफाई कार्य में लग गए और कूड़े की ढेरी बनाते गए। पीछे से कुछ सफाई मित्र रेहड़ियों में, तो कुछ ट्रैक्टर में कूड़े को इकठ्ठा करते गए। देखते ही देखते मार्केट क्षेत्र साफ-सुथरा नजर आने लगा। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति गंदगी फैलाता हुआ नजर आता है तो उस पर भी मौके पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने शहर को क्लीन सिटी बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन


इस स्वच्छता अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा, सफाई निरीक्षक और जोन चार के इंचार्ज संदीप कुमार, एसबीएम टीम से अंकित तथा मोटीवेटर दीपमाला व महेन्द्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed