फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   municipal corporation, file, commissionar, notice, karnal

फाइल रोकने वालों पर पड़ी फटकार

Sun, 20 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sun, 20 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन

करनाल नगर निगम में फाइलें रुकने के मामले को आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने गंभीरता से लिया है। इसको लेकर आयुक्त ने विशेष रूप से इंजीनियरिंग और अकाउंट ब्रांच के अधिकारियों और तमाम कर्मचारियों की जमकर क्लास ली। सभी से अलग-अलग रूकी पड़ी फाइलों के बारे में गहनता के साथ पूछताछ की गई। साथ ही काफी दिन से लटकी फाइलों को लेकर कई कर्मचारियों को जमकर लताड़ भी लगाई गई। इतना ही नहीं, कई कर्मचारियों को तो मौके पर ही कारण बताओ थमाये गए।

विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम में फाइल रुकने और कमीशनखोरी का मामला कई बार उठ चुका है।

पहले जहां पार्षद ये आरोप लगाते रहे हैं तो पिछले दिनों निगम के सभी ठेकेदारों ने कमीशनखोरी के आरोप लगाए थे। साथ ही उन्होंने धरना भी दिया था और आरोप लगाया था कि इंजीनियरिंग और अकाउंट ब्रांच में प्रतिशत में कमीशन दिया जाता है। मामले को लेकर आयुक्त ने शनिवार को छुट्टी के दिन सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक विकास सदन में विशेष बैठक ली।
विज्ञापन


बैठक में आयुक्त एक एक अधिकारी और कर्मचारी से पेंडिंग फाइलों की संख्या पूछी, साथ ही कारण भी पूछे। कुछ कर्मचारी कारण स्पष्ट नहीं कर सके। इस पर तिलमिलाए आयुक्त ने तुरंत उनको नोटिस दिए गए। वहीं, कुछ कर्मचारियों व अधिकारियों को उनके ढुलमुल रवैये को लेकर लताड़ भी लगाई। आयुक्त ने कहा कि कर्मचारी अपनी आदत सुधार लें। नियमों के हिसाब से काम करें। किस कर्मचारी के पास कौन सी फाइल और क्यों लंबित है इसके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपना रिकार्ड पूरा रखें और अपनी टेबल पर फाइल को पेंडिंग में न रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed