{"_id":"5e3b30568ebc3ee60c087097","slug":"municipal-corporation-broke-illegal-construction-karnal-news-knl21124212","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता कालोनी में अवैध रूप से तैयार 5 मकान गिराए, 3 बिल्डिंग की सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता कालोनी में अवैध रूप से तैयार 5 मकान गिराए, 3 बिल्डिंग की सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड-18 की एकता कॉलोनी में अनाधिकृत रूप से बनाए गए निर्माण ध्वस्त कर दिये। जेसीबी की मदद से 4-5 मकानों की फाउंडेशन और बंद गली में एक दीवार गिराकर उसे खोल दिया गया। जिला जेल के सामने के जे-राइस मिल परिसर में कथित रूप से काटी गई एक कॉलोनी में भी बने अवैध निर्माण गिरा दिए गए। साथ ही तीन बिल्डिंग सील करने के साथ-साथ कॉलोनी में बनाई गई कई गलियां तोड़ी गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ करनाल अंकित चौहान के नेतृत्व में करीब तीन घंटे तक कार्रवाई चली। इस दौरान टीम के साथ करीब 40-50 पुलिसकर्मी मौजूद थे। मौके पर नगर निगम के भवन निरीक्षक राजेश व विकास तथा स्टाफ से ललित एवं कुलदीप भी मौजूद रहे।
डीसी ने की अपील, अवैध कालोनियों में न खरीदें प्लाट
उपायुक्त एवं नगर निगम के आयुक्त निशांत कुमार यादव ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट ना खरीदें, क्योंकि ऐसी जगहों पर प्लॉट खरीदे जाने के बाद लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं हो पाती और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। जनता की सहूलियत और जानकारी के लिए नगर निगम की भवन निरीक्षक शाखा के बाहर ऐसी अवैध कॉलोनियों की सूची चस्पा की गई है। कोई भी व्यक्ति जो किसी कॉलोनी में प्लॉट खरीदना चाहता है, वह नगर निगम कार्यालय में आकर अवैध कॉलोनी की सूची को अवश्य देख ले। उन्होंने कहा कि अनाधिकृत रूप से कॉलोनी काटने और निर्माण करवाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।