फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mukul and Parul win medals in cycling

Karnal News: साइकिलिंग में मुकुल और पारूल ने झटके पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Mukul and Parul win medals in cycling
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




करनाल। साइकिल प्रतियोगिता में कर्णनगरी की मुकुल राणा ने दो सिल्वर, पारूल ने एक गोल्ड, दो सिल्वर पदक हासिल किए है। साई (स्पोटर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की ओर से पंजाब के पटियाला में 26-27 अप्रैल को खेलो इंडिया नेशनल ट्रैक साइकिलिंग वूमन लीग का आयोजन किया गया। जिसमें अंडर-16, अंडर-18 और सीनियर वर्ग की सभी चार जोन की 170 महिला खिलाड़ियों ने दम दिखाया।
कर्ण स्टेडियम के साइकिल कोच ओंकार राणा ने बताया कि यह केवल महिला वर्ग की प्रतियोगिता थी। जिले से चयनित इन खिलाड़ियों ने ट्रैक इवेंट (वेलोड्रम) में भाग लेकर ये पदक जीते हैं। इसके अलावा 29-30 अप्रैल को रोड इवेंट के लिए रोहतक में भी ये खिलाड़ी दम दिखाएंगे। रोड इवेंट में करनाल से प्रभजोत कौर, अंशु देवी, शिवानी, पारूल का चयन किया गया है। प्रदेश में महिला वर्ग को बढ़ावा देने के लिए साई की ओर से पिछले वर्ष से ही सभी खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है ताकि प्रदेश से ओलंपिक के लिए बेहतर खिलाड़ी तैयार किए जा सकें। इसके लिए साई की ओर से अलग-अलग तारीख में अलग-अलग स्थानों पर सभी खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन




नॉर्थ जोन में भी मारी थी बाजी



कोच ओंकार राणा ने बताया कि साई टेलेंट सर्च अभियान के तहत फरवरी में चंडीगढ़, पटियाला व अमृतसर में जोन वाइज इवेंट करवाए गए थे। नॉर्थ जोन में हरियाणाा, यूपी, दिल्ली, पंजाब, उतराखंड, पंजाब, जम्मू कश्मीर व राजस्थान शामिल है। इनमें भी करनाल की साइकिल खिलाड़ियों ने बाजी मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले को मिल चुकी साइकिल अकादमी



जिले में बेहतर खिलाड़ी तैयार हो सकें इसके लिए तीन अकादमी मिल चुकी हैं। जिनमें साइकिल, वाटर स्पोटर्स व फेंसिंग शामिल हैं। साइकिल के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल भी हो चुके हैं। जल्द खेल विभाग कुछ विभागीय औपचारिकता पूरी करने के बाद इन्हें शुरू कर देगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed