फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mughal Canal Phase-2 Model Commercial Corridor to be developed at a cost of Rs 6.55 crore

Karnal News: 6.55 करोड़ से विकसित होगा मुगल कैनाल फेज-2 मॉडल कॉमर्शियल कॉरिडोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mughal Canal Phase-2 Model Commercial Corridor to be developed at a cost of Rs 6.55 crore
कर्ण कैनाल फेज दो संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। शहर के विकास को नई दिशा देने वाली बड़ी परियोजना के तहत नगर निगम ने मुगल कैनाल फेज-2 को आधुनिक मॉडल कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम ने मुगल कैनाल के साथ लगते एएम-पीएम स्टोर से लेकर होंडा शोरूम तक दाईं ओर करीब 6.55 करोड़ रुपये की लागत से तारकोल की सड़क बनाने का प्लान तैयार कर लिया है। यह सड़क करीब 1100 मीटर लंबी और 19 मीटर चौड़ी होगी, जिसे आधुनिक शहरी मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा।
सड़क के बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा जिससे ट्रैफिक सुचारू रहेगा और दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगेगी। इसी के साथ परियोजना की सबसे अहम कड़ी व्यवस्थित पार्किंग रहेगी। सड़क के साथ-साथ वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा। खासतौर पर एक ओर बनने वाले शोरूम के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी जिससे सड़क पर अवैध पार्किंग और जाम की समस्या खत्म होगी।
विज्ञापन


कॉमर्शियल हब के रूप में होगा विकास

निगम अधिकारी इस पूरे क्षेत्र को एक मॉडल कॉमर्शियल कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना बना रहे हैं। सड़क निर्माण के साथ-साथ भविष्य में यहां आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग, हरियाली, फुटपाथ और अन्य शहरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद मुगल कैनाल फेज-2 शहर का नया व्यापारिक केंद्र बनेगा। जहां फेज एक की तर्ज पर बड़े शोरूम और व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्थापित होंगे। इससे नगर निगम को राजस्व में बढ़ोतरी होगी। साथ ही नए व्यापारिक अवसर खुलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित परियोजना
मुगल कैनाल की जमीन पर कर्ण कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के नाम से विकसित किए जाने वाले फेज-2 एरिया में नगर निगम ने करीब 120 एससीओ, दुकानें, बूथ, सड़क और पार्किंग बनाने का फैसला किया है। फेज-2 में सब्जी मंडी पुल से लेकर मेरठ रोड पुल तक ये जमीन करीब 15 एकड़ बनती है। जबकि फेज-3 की जमीन मेरठ रोड से जीटी रोड तक है। फेज-1 पहले ही विकसित किया जा चुका है। निगम करीब 32 साल पहले इसके पहले फेज-1 में करीब 350 एससीओ और दुकानें बनाकर बेच चुका है। अब फेज-2 की इस जमीन को कॉमर्शियल गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने की योजना है। मुगल कैनाल के फेज-1 की तर्ज पर ही कर्ण कॉमर्शियल नाम से फेज-2 को विकसित किया जाना है। फेज-2 के विकसित होने के बाद फेज-3 के विकास की प्लानिंग बनाई जाएगी।


मुगल कैनाल वाली जमीन के फेज-2 को विकसित करने की परियोजना है। यहां पहले सड़क, पार्किंग, डिवाइडर बनाए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी और लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

- रेणु बाला गुप्ता, मेयर, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed