फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Motocyclist died after hitting a truck

Karnal News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Motocyclist died after hitting a truck
करनाल। मेरठ रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना भवन निवासी मोहम्मद अहमद ने पुलिस को बताया कि वह और उसका बड़ा भाई सलीम अहमद 19 अक्टूबर को अपनी बाइक पर रिश्तेदार के घर से वापिस अपने घर थाना भवन जा रहे थे। मेरठ रोड नजदीक सुमित्रा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों भाई ट्रक के नीचे आ गए। जिसमे सलीम अहमद की मौत हो गई। जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed