फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Motivated to convert innovative ideas and technical skills into entrepreneurship

Karnal News: नवाचार विचारों और तकनीकी कौशल को उद्यमिता में बदलने के लिए प्रेरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Motivated to convert innovative ideas and technical skills into entrepreneurship
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सीखते हुए कमाओ की अवधारणा को अपनाते हुए आईसीएआर-नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टिट्यूट यानी एनडीआरआई ने डेयरी टेक्नोलॉजी के चौथे वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक अनुभवात्मक शिक्षा कार्यक्रम संचालित किया। यह डेयरी टेक्नोलॉजी डिवीजन की ओर से समन्वित है। इसका उद्देश्य शिक्षण को व्यावहारिक औद्योगिक अनुभव से जोड़ना है। इसके अंतर्गत आईसीएआर के कुलपति डॉ. धीर सिंह ने एनडीआरआई मिल्क पार्लर में स्टूडेंट्स कॉर्नर स्टॉल का उद्घाटन किया। यहां विद्यार्थी स्वयं से विकसित उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर रहे हैं।

डॉ. धीर ने डिग्री टू कंपनी और कैपेसिटी बिल्डिंग टू कॉन्फिडेंस बिल्डिंग जैसे दृष्टिकोणों पर विद्यार्थियों को अपने कक्षा-ज्ञान, नवाचारपूर्ण विचारों और तकनीकी कौशल को बाजार उन्मुख उत्पादों और भविष्य की उद्यमिता में रूपांतरित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम के जरिये विद्यार्थी कच्चे माल के प्रबंधन, फॉर्मूलेशन, प्रोसेसिंग, क्वालिटी एश्योरेंस, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और प्रत्यक्ष बिक्री तक पूरी वैल्यू चेन में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इससे उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में काम करने का अनुभव और व्यावसायिक समझ प्राप्त हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed