फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mother's desire got washed away in the canal, broken mountain of sorrows

Karnal News: नहर में बह गया मां का अरमान, टूटा दुखों का पहाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Mother's desire got washed away in the canal, broken mountain of sorrows
- स्कूल जाने से इनकार करने पर मां ने डांटा तो किशोर ने लगा दी नहर में छलांग
विज्ञापन

- नहर के पास मिली साइकिल, करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव
संजू कुमार
करनाल। मुझसे ऐसी क्या गलती हो गई जो तू मुझे हमेशा के लिए छोड़कर चला गया। मेरे कलेजे के टुकड़े लौट आ, तेरी मां बुला रही है। शवगृह के बाहर नंगे पैर खड़ी मां यह कहते हुए बिलख रही थी, क्योंकि उसका 13 वर्षीय इकलौता बेटा अरमान नहर में बह गया। मां से नाराज होकर उसने नहर में छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई।
मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वह लगातार बेटे को पुकार रही थी कि वापस आ जा। तेरे बिना मैं कैसे जी पाऊंगी। रिश्तेदार मां को संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बेटे को खो देने के दुख के आगे सब बेबस नजर आए। शवगृह से जब बेटे का शव बाहर लाया गया तो मानो मां का कलेजा कांप उठा। वह दौड़ते हुए बेटे के पास जाने लगी मगर पहले ही बेसुध होकर गिर पड़ी। लोगों ने उसे किसी तरह संभाला। संवाद
विज्ञापन

रक्षाबंधन से पहले बहनों ने खोया भाई, पुर्तगाल में हैं पिता
कर्ण विहार कॉलोनी निवासी जोगा सिंह पिछले सात साल से पुर्तगाल में हैं। वहीं नौकरी करते हैं, इससे पहले दुबई में थे। परिवार में बेटे अरमान के अलावा दो बेटियां हैं। इकलौता बेटा अरमान सभी का चहेता था। रिश्तेदारों ने पिता को बेटे की मौत की खबर दी। रक्षाबंधन से पहले बहनों ने अपना लाडला भाई खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को पढ़ाकर विदेश भेजना चाहती थी मां
परिचितों ने बताया कि माता-पिता ने बेटे अरमान की परवरिश में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। मां बेटे को पढ़ा-लिखाकर विदेश भेजना चाहती थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। वीरवार की सुबह अरमान स्कूल के लिए तैयार हुआ, लेकिन अचानक स्कूल जाने से इंकार करने लगा। मां स्कूल जाने के लिए कहती रही। जिससे वह नाराज हो गया। घर पर ही स्कूल बैग छोड़कर वर्दी में ही साइकिल पर सवार होकर बाहर निकल गया। यमुना नहर के पास पहुंचा और छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक अरमान सुबह करीब नौ बजे नहर में कूदा था। दोपहर बाद करीब 12 बजे अरमान का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed