{"_id":"610afd028ebc3ec24774e40f","slug":"mother-will-be-seen-saying-that-two-women-have-been-swindled-with-jewelry-karnal-news-knl788877173","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता दिखाई देंगी कहकर ठग ले गए दो महिलाओं से जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता दिखाई देंगी कहकर ठग ले गए दो महिलाओं से जेवर
विज्ञापन
करनाल। मॉडल टाउन में एलआईसी दफ्तर के सामने दो महिलाओं को ठगी का शिकार बनाकर दो युवक उनके जेवर लेकर चंपत हो गए। बातों में उन्होंने महिलाओं को फंसाकर कहा था कि 51 कदम चलो आपके हाथों में माता दिखाई देंगी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामनगर निवासी ममता ने बताया कि वह गेहूं विहार कॉलोनी में काम पूछने आई थी। दोपहर के समय जब वह घर वापस जाने लगी तो मॉडल टाउन में एलआईसी दफ्तर के सामने एक 24 वर्षीय युवक आया और रास्ता पूछने लगा। उसने मना कर दिया कि उसे नहीं पता। इसी दौरान एक युवक और आ गया। पहले वाले युवक ने कहा कि तुम काम की तलाश में आई हो, तुम्हारे चार बच्चे हैं। उसकी ये बातें सुनकर वह चकित रह गई। इस दौरान उसकी सहेली सुदेश का फोन आ गया तो सुदेश ने बताया कि वह भी मॉउल टाउन में है। तो वह भी उसके पास आ गई। इस दौरान उस पहले युवक ने उन दोनों को अपनी बातों में लगा लिया और कहा कि अपने कानों के टॉप्स, गले व उंगलियों में पहनी अंगूठी भी उतार लो और अपने पर्स में रख लो। तो उन्होंने अपने गहने उतारकर अपने पर्स में रख लिए। इसके बाद वह युवक बोला कि इस पर्स को दूसरे युवक को दे दो और आप 51 कदम बिना पीछे मुडे़ चलो आपकों हाथों में माता दिखाई देगी। इसके बाद आपके सारे काम बन जाएंगे। वे दोनों 51 कदम आगे चलीं तो पीछे मुड़कर देखा की वह युवक उनके गहनों से भरे दोनों पर्स लेकर चंपत हो गए थे। सिविल लाइन थाना प्रभारी रोशन ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उनकी पहचान होने पर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।