फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   More than half of the highway is encroached upon, causing traffic jams.

Karnal News: हाईवे की आधी से ज्यादा सड़क पर अतिक्रमण, लगता है जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
More than half of the highway is encroached upon, causing traffic jams.
असंध सड़क पर दुकानदार के द्वारा लगाया गया सामान। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

असंध/करनाल। शहर से होकर भिवानी की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क तो चकाचक है लेकिन अतिक्रमण के कारण हर समय जाम जैसे हालात रहते हैं। दुकानदारों ने फुटपाथ ही नहीं आधी सड़क पर अपना सामान सजा रखा है। सड़क पर ही ग्राहक वाहन खड़े करते हैं। जाम के हालात के कारण 60 किलोमीटर प्रति घंटे की मानक रफ्तार वाले राजमार्ग पर वाहन रेंगते हुए चलते हैं।
शहरवासी रोहित, मनोज, प्रमोद, प्रदीप गुप्ता, राकेश, रोकी, जॉनी, श्याम और शैंकी का कहना है कि शहर में सारा दिन जाम की स्थिति बनी रहने का मुख्य कारण अतिक्रमण है। इसके लिए नगर पालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अधिकारियों का इसकी ओर कोई ध्यान नहीं है। नगर पालिका के कर्मचारी कार्रवाई करते भी हैं तो महज दो-चार दुकानों तक। नगर पालिका की अध्यक्ष सुनीता अरड़ाना का कहना है कि अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने शुरू की पार्किंग, अब गंदगी के ढेर
शहर में पार्किंग की कोई भी व्यवस्था नहीं है। पिछले दिनों विधायक योगेंद्र राणा ने पार्किंग स्थल का नारियल तोड़कर शिलान्यास किया था। वहां फिर से गंदगी के ढेर जमा होने लगे है। ऐसे में लोग पर्किंग स्थल पर गाड़ी खड़ी नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed