फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   More than 50 people sick after eating a dish made from buckwheat flour

कुट्टू के आटे से बने पकवान खाकर 50 से ज्यादा लोग बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
More than 50 people sick after eating a dish made from buckwheat flour
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। नवरात्र के पहले व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 50 से ज्यादा महिला, पुरुष व बच्चे बीमार हो गए। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों में भर्ती करवाया। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बन गया। कुछ मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अधिकतर को अस्पताल में भर्ती कर लिया।
दो की हालत गंभीर देखते हुए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। नायब तहसीलदार इंदर सिंह ने अस्पताल का दौरा कर मरीजों का हालचाल जाना। श्रद्धालुओं ने दुर्गा मां की उपासना कर शनिवार शाम कुट्टू व शामक के आटे से बने पकवान खाए। जिसके बाद उनकी तबीयत खराब होनी शुरू हो गई। किसी को कंपकंपी महसूस होने लगी तो किसी को उल्टी और दस्त शुरू हो गए। शनिवार की आधी रात को ही सरकारी अस्पताल में मरीज आने शुरू हो गए। जिसके बाद डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। रविवार सुबह तक अस्पताल के सभी बेड मरीजों से भरे थे। एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को लेटाया गया था। मरीजों का कहना है कि जो आटा दुकानों पर बिक रहा है, वह पुराना है। इसीकारण लोगों की तबीयत खराब हुई है। ऐसे मुनाफाखोरों के खिलाफ प्रशासन एक्शन नहीं लेता।
विज्ञापन

इन मरीजों की बिगड़ी तबीयत
सरकारी अस्पताल में वार्ड छह के कुलबीर राणा, निशांत, लता, प्राची, भोली प्रशांत, प्रिया, सरोज शिमला, विनोद कुमार, कमल, ज्योति, कमल, चेतन, वेदपाल, ममता, मुस्कान सुभाष, गूंजन, संतोष, रीटा, बाला देवी, विशाल, अजय, रवि, सरोज अस्पताल में भर्ती हैं। इससे अलग प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों ने इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात फूड प्वॉयजनिंग के करीब 26 केस आए थे। जिनसे पूछने पर पता चला कि उन्होंने कुट्टू के आटे से बने पकवान खाए थे। उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। पता चला है कि 25 के करीब मरीज प्राइवेट अस्पताल में भी दाखिल हुए थे। किसी मरीज को चक्कर आ रहे थे तो किसी को उल्टी व दस्त लग रहे थे। काफी मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।

डॉ. अजय, सरकारी अस्पताल, घरौंडा
कुट्टू का आटा खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ी है, इसकी सूचना मिलने पर घरौंडा क्षेत्र में सैंपल लिए जा रहे हैं। जिनके सैंपल फेल आएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि वह कुट्टूू के आटे का सेवन करने से बचें। व्रत में फल का ही सेवन करें, क्योंकि कुट्टू के आटे की तासीर गर्म होती है। जिसका ज्यादा सेवन करने पर तबीयत बिगड़ जाती है।
डा. संदीप कादियान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed