फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   More Drgsman Mechanical Cut Off in Second List

Karnal News: दूसरी सूची में ड्रग्समैन मैकेनिकल की कट ऑफ अधिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
More Drgsman Mechanical Cut Off in Second List
- आईटीआई में दाखिले का दूसरा चरण शुरू, 12 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापित कराकर 13 तक जमा करा सकते हैं फीस
विज्ञापन


- जिले की सबसे बड़ी करनाल आईटीआई में दूसरी सूची में 326 विद्यार्थियों का आया नाम, पहले चरण में भरीं 20 फीसदी सीटें

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आईटीआई में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। जिले भर में सैकड़ों विद्यार्थियों का इस सूची में नाम आया है। अधिसूचना के अनुसार, ये विद्यार्थी अब 12 जुलाई तक संस्थान में जाकर फिजिकल दस्तावेज सत्यापन करा सकते हैं।

इसके साथ ही 13 जुलाई तक फीस जमा करा दाखिला ले सकते हैं। दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया में जिले की सबसे बड़ी करनाल आईटीआई में 326 विद्यार्थियों का नाम आया है। यहां 93 प्रतिशत के साथ ड्रग्समैन मैकेनिकल ट्रेड की सबसे अधिक कटऑफ रही है। वहीं 41 प्रतिशत के साथ वुड वर्क टेक्नीशियन ट्रेड की सबसे कम कटऑफ गई है। इस बार पहले चरण के मुकाबले कट ऑफ का प्रतिशत भी बढ़ा है।
विज्ञापन


इसके अलावा आठ ट्रेड ऐसी हैं, जिसकी कटऑफ 50 प्रतिशत से नीचे रही है। फिर भी इसमें 15 से कम विद्यार्थियों का नाम आया है। इसके अलावा ड्रग्समैन मेकेनिकल में पिछली बार एक भी विद्यार्थी का नाम नहीं आया था, इस बार कटऑफ सबसे ऊंची रही है। ड्रग्समैन एससीवीटी और फाउंड्रीमैन एनसीवीटी, शीट मैटल वर्कर, सॉइल टेस्टिंग, टर्नर और वुड वर्क टेक्नीशियन ड्यूल में एक भी विद्यार्थी का नाम नहीं आया है। करनाल जिले में नौ राजकीय और 12 प्राइवेट आईटीआई हैं। राजकीय आईटीआई में 3300 सीटें स्वीकृत हैं, इन पर दाखिले दिए जाएंगे, पहले चरण में 665 दाखिले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में ऐसे चलेगी प्रक्रिया
- 12 जुलाई तक : फिजिकल दस्तावेज सत्यापन

- 13 जुलाई तक : फीस जमा

- 14 जुलाई : रिक्त सीटों का ब्योरा


किस राजकीय आईटीआई में क्या है स्थिति

आईटीआई
कुल सीट
रिक्त

करनाल
1404
1095

करनाल महिला
340
228

घरौंडा
292
236

बल्ला
264
220

असंध
224
181

तरावड़ी
108
69

निसिंग
448
419

जांबा
92
70

इंद्री
128
117


करनाल राजकीय आईटीआई में इनकी कटऑफ रही अधिक
ट्रेड

कट ऑफ

ड्रग्समैस मैकेनिकल
93

वायरमैन

72.8

रेफ्रीजरेशन

69.6

कंप्यूटर ऑपरेटर
68.2

इलेक्ट्रिशियन ड्यूल
67.6






आईटीआई में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट कम सीट अलॉटमेंट जारी हो चुकी है। जिन विद्यार्थियों का सूची में नाम आया है, वे अपने दस्तावेज संस्थान में आकर सत्यापित कराएं। साथ ही फीस भरते हुए दाखिला प्रक्रिया को भी पूरा करा सकते हैं।
- मुकेश भारद्वाज, दाखिला नोडल अधिकारी, आईटीआई करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed