{"_id":"65738d409266d0468a00bde4","slug":"moonak-participants-dominate-in-speech-and-quiz-karnal-news-c-18-knl1008-279111-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भाषण और प्रश्नोत्तरी में छाए मूनक के प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भाषण और प्रश्नोत्तरी में छाए मूनक के प्रतिभागी
विज्ञापन
घरौंडा। जीटी रोड स्थित दी सेंचुरी स्कूल में खंड स्तरीय गीता महोत्सव प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुदेश ठकराल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआरसी जोगिंद्र सिंह ने की। इस दौरान छह प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिनमें 55 सरकारी व निजी स्कूलों के 185 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने निबंध लेखन, गीतों, श्लोक उच्चारण, भाषण, संवाद, प्रश्नोतरी व पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं भाषण और प्रश्नोत्तरी में मूनक की टीम का दबदबा रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को क्रमश: 1100 रुपए, 750 रुपए, 500 रुपए का पुरस्कार दिया गया, जो बैंक खातों में ट्रांसफर होगा। विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कंपोनेंट इंचार्ज विकास वर्मा की देखरेख में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सुदेश ठकराल व जोगिंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में छुपी प्रतिभा सामने आती है। अब विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर हिस्सा लेंगे। निर्णयक मंडल में महेंद्र पाल, प्रदीप, भजन लाल, कृष्ण कुमार, आरती, वेदपाल, कुलदीप, हरीओम शर्मा, मनोज, अरविंद, देवव्रत त्यागी, सुरेंद्र कुमार, राजबाला शामिल रहे। इस मौके पर एबीआरसी नसीब पंगाल, दिनेश, प्रीति, जितेंद्र, सुखदेव, अकाउंटेंट सुदेश, बीआरपी मानिका और सीमा रानी मौजूद रहे। ब्यूरो
बॉक्स
ये रहा प्रतियोगिताओं का परिणाम
- भाषण प्रतियोगिता में जीएसएसएस मूनक की छात्रा सोनिया, आदर्श स्कूल घरौंडा का कार्तिकेय प्रथम।
- प्रश्नोतरी में मूनक जीएसएसएस की सिमरन, कोहंड स्कूल की रूही प्रथम।
- पेंटिंग में जीएचएस मूनक की खुशबू व सेंचुरी स्कूल के अभिषेक प्रथम ।
- गीता श्लोक उच्चारण में कैमला सरकारी स्कूल की समरीन, कोहंड स्कूल की तमन्ना प्रथम ।
- निबंध लेखन में गुढा जीएसएसएस की मिनाक्षी व कोहंड की कविता प्रथम ।
- संवाद प्रतियोगिता में शेखपुरा खालसा सरकारी स्कूल की खुशी प्रथम ।
-- -