फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Monty first and Karna second in long jump

Karnal News: लंबी कूद में मोंटी प्रथम और कर्ण द्वितीय

Sat, 02 Dec 2023 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 02 Dec 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Monty first and Karna second in long jump
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को शाखा मैदान में दिव्यांग विद्यार्थियों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इस दौरान माता प्रकाश कौर विद्यालय व तपन पुनर्वास फाउंडेशन नीलोखेड़ी के बच्चों ने हिस्सा लिया। लंबी कूद प्रतियोगिता में मोंटी ने प्रथम, कर्ण ने द्वितीय और जतिन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
लड़को की 18 आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ मुकाबले में माता प्रकाश कौर विद्यालय के जतिन ने प्रथम, तपन पुनर्वास नीलोखेड़ी के छात्र मोंटी से द्वितीय व माता प्रकाश कौर विद्यालय से कर्ण ने तृतीय स्थान हासिल किया। कुल 18 खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता में महापौर रेणु बाला गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन को खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की ओर से इससे पूर्व शहर में छात्रवृत्ति योजना के लिए परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। मेयर ने कहा कि मूक-बधिर बच्चे समाज की विशेष श्रेणी में आते है, इनके लिए इस तरह के आयोजन एक समाज हित व बच्चों को कला प्रदर्शन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाने का अच्छा जरिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सोनू नरवाल ने कहा कि खेलों से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करके आज उन्होंने इस पद को ग्रहण किया है।। आप अच्छा प्रदर्शन करके अपने उज्वल भविष्य की गाथा खुद लिख सकते हैं। समापन पर डीएसपी ने विजेताओं को सम्मानित किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

गोला फेंक प्रतियोगिता 18 आयु वर्ग में तपन फाउंडेशन से बिट्टू प्रथम, तरुण द्वितीय, कर्ण तृतीय रहे, रिले रेस में जतिन, कार्तिक, तुशार, कर्ण की टीम प्रथम, नीरज, दिपांशु, बिट्टु, मोंटी की टीम द्वितीय रही।, लड़कियों की 18 आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम, पूजा द्वितीय व तमन्ना तृतीय स्थान पर रही। वहीं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कामना पहले, अंजलि दूसरे व तमन्ना तीसरे स्थान पर रही।
लंबी कूद प्रतियोगिता में अंजलि पहले, तमन्ना दूसरे व रिया तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों की 18 आयु वर्ग गोला फेंक प्रतियोगिता में रिया पहले, पायल दूसरे, अंजलि तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों की 18 आयु वर्ग की रिले दौड़ में रिया तमन्ना, कामना, अंजलि की टीम प्रथम रही। लड़कियों की 14 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हीना प्रथम, नैंसी द्वितीय व अमृत कौर तृतीय रही, वहीं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम, हीना द्वितीय व अमृत कौर तृतीय रही।
लड़कियों की लंबी कूद प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम, नैंसी द्वितीय व खुशी तृतीय स्थान पर रही, वहीं लड़कियों की गोला फेंक प्रतियोगिता में तमन्ना पहले, नैंसी दूसरे व वंशिका तीसरे स्थान पर रही, लड़कियों की रिले दौड़ में अंशिका, दिव्या,नैंसी व हिना की टीम प्रथम रही, लड़को के 14 आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ में शुभ शर्मा पहले, गगन दूसरे व रेहान तीसरे स्थान पर रहे।
इसी तरह 200 मीटर दौड़ में रमन पहले, शुभ शर्मा दूसरे व रेहान तीसरे स्थान पर रहे, लंबी कूद प्रतियोगिता में हिमांशु पहले, गगन दूसरे व वंश तीसरे स्थान पर रहे, गोला फेंक प्रतियोगिता में हिमांशु, गगन दूसरे व जशनप्रीत तीसरे स्थान पर रहे। रिले दौड़ में हिमांशु, गगन व जशनप्रीत की टीम प्रथम रही।

तरुण फ्लोर हॉकी में आस्ट्रेलिया में जीत चुके स्वर्ण पदक
सुखदेव चौहान
करनाल। दिव्यांग खिलाड़ियों ने समाज में अपने खेल के दम पर अपना वजूद बनाया है। इनमें से दो खिलाड़ी शुभम और अंजू माता प्रकाश कौर विद्यालय से हैं। एक खिलाड़ी तरुण बतौर हॉकी प्रशिक्षक तपन पुनर्वास फाउंडेशन नीलोखेड़ी में कार्यरत हैं। इन तीनों खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतियोगिताओं में अपना जौहर दिखाया।
तपन पुनर्वास फाउंडेशन में हॉकी प्रशिक्षक तरुण ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में कर्णनगरी का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑस्ट्रेलिया में फ्लोर हॉकी में देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। उन्होंने बताया कि उनकी बचपन से ही रुचि हॉकी थी। उन्होंने निरंतर अभ्यास से अपने आप को इस काबिल बनाया कि वह विदेशी धरती पर भी अपने देश का परचम लहराया। उन्होंने बताया कि वह चार चमन करनाल में रहते हैं। स्थानीय होने के कारण वह रोजाना सुबह खेल मैदान में जाकर अभ्यास करते हैं। संवाद
शुभम ने जूडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
माता प्रकाश कौर मूक-बधिर विद्यालय में 12वीं कक्षा के छात्र शुभम ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में गुरग्राम में आयोजित राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2020 में केरल में आयोजित राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में भी उन्हें स्वर्ण पदक मिला था। वर्ष 2020 में अमृतसर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता। उन्होंने बताया कि अब उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का है।

अंजू विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत चुकीं सोने का तमगा
माता प्रकाश कौर विद्यालय की छात्रा अंजू ने बताया कि वह विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता स्वर्ण पदक जीत चुकी है। लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। गुरुग्राम में भी राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में वह स्वर्ण पदक विजेता रही हिसार व भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। भविष्य में उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed