{"_id":"68b8a03bdd70ebd3320907d5","slug":"monsoon-activities-will-decrease-scattered-clouds-may-cause-rain-karnal-news-c-18-knl1008-730668-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मानसूनी गतिविधियों में आएगी कमी, बिखरे बादलों से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मानसूनी गतिविधियों में आएगी कमी, बिखरे बादलों से बारिश के आसार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बुधवार को सुबह से तेज धूप खिली तो अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया लेकिन दोपहर बाद फिर काली घटाएं घिरी तो झमाझम बारिश शुरू हो गई। रुक रुक कर देर रात तक बारिश का क्रम जारी रहा। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि मानसूनी गतिविधियों में तो वीरवार से कमी संभव है लेकिन बिखरे बादलों से बूंदाबांदी, कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
जिले में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी रहा। मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह सात बजे रिमझिम बारिश होती रही लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो गया। आठ बजे से धूप खिली तो दोपहर तक तेज गर्मी का एहसास होने लगा। दोपहर बाद एक बार फिर काली घटाएं घिर आईं, जो रात तक रुक रुक कर बरसती रहीं। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ये मंगलवार को 27.6 था। न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 27.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञ डॉ.मदन खीचड़ ने बताया कि फिलहाल तीन चार दिनों तक मानसूनी गतिविधियां कमजोर रह सकती है, तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन वीरवार को बिखरे बादलों से कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी संभावित है।