फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   mondi

Karnal News: पुराने लाइसेंसी आढ़तियों को सरकार ने दी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
mondi
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पुराने लाइसेंसी आढ़तियों को सरकार ने राहत दी है। एक दुकान-एक लाइसेंस के मुद्दे पर सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आदेश दिया है कि पुराने समय से जिन दुकानों पर दो लाइसेंस बने हैं, वह ज्यों के त्यों रहेंगे सिर्फ नई दुकानों व लाइसेंसों पर नई व्यवस्था लागू होगी। हालांकि आढ़ती अभी इससे संतुष्ट नहीं हैं, वे तत्कालिक राहत चाहते हैं और इस आदेश को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
हरियाणा की सभी अनाज मंडियों में मार्केटिंग बोर्ड की दुकानों में कारोबार कर रहे आढ़तियों को अपने लाइसेंसों का नवीनीकरण कराना होता है। करनाल सहित राज्य की मंडियों में एक अप्रैल से नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। जिनके लाइसेंस की अनुमति समाप्त हो रही हैं, वे सभी आढ़ती नवीनीकरण कराएंगे। लेकिन पिछले दिनों हरियाणा सरकार ने एक दुकान-एक आढ़ती की नीति लागू कर दी, जबकि पहले सरकार ने ही एक दुकान पर दो आढ़तियों यानि दो लाइसेंसों पर कारोबार करने की अनुमति दे रखी थी। इस आदेश से आढ़तियों को झटका लगा। हालांकि नाराजगी बढ़ने पर सरकार ने स्थिति स्पष्ट की और पुराने आढ़तियों को राहत दी।
विज्ञापन

करनाल अनाज मंडी के सचिव चंद्रप्रकाश ने बताया कि सरकार ने पुराने लाइसेंस पर राहत दी है। आदेश में स्पष्ट किया गया है जिन दुकानों पर पहले से ही दो लाइसेंसी कार्य कर रहे हैं, वह कार्य करते रहेंगे, लेकिन नई दुकानों व नए लाइसेंसों पर एक दुकान-एक लाइसेंस की नीति ही लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने पुराने लाइसेंसियों को राहत जरूरत दी, लेकिन इससे बात बनने वाली नहीं है, क्योंकि यदि कोई आढ़ती अभी किराए की दुकान पर कार्य कर रहा है, अब वह अपनी दुकान को बदलना चाहता है तो उस पर भी तत्कालिक राहत के तौर पर दो लाइसेंसों की अनुमति मिलनी चाहिए, क्योंकि अब सीजन शुरू होने वाला है। आढ़ती एसोसिएशन एक दुकान-एक लाइसेंस की नीति को वापस लिए जाने की मांग कर रही हैं।
- रजनीश चौधरी, चेयरमैन, हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed