{"_id":"160f54f2c1e63ef490e461e9acab0b7f","slug":"modi-bjp-advantage-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की लहर का भाजपा को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की लहर का भाजपा को फायदा
अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Sun, 17 Nov 2013 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथ्ाल के पूंडरी में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रामविलास शर्मा ने कहा कि देश में आने वाला समय भाजपा और उसके सहयोगी दलों का है। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश में मोदी की लहर चल रही है, जो मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक ले जाने के बाद ही थमेगी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविवार को जश्न कांपलेक्स में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 1966 से लेकर अब तक कांग्रेस के विकल्प के रूप में बीजेपी ही रही है।
उन्होंने प्रदेश में किसी तरह के महागठबंधन को पूरी तरह नकारते हुए कहा कि भाजपा और हजकां का गठबंधन अटूट है और अगला चुनाव दोनों पार्टियां ही लडे़गी। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से इनेलो और कांग्रेस को बहुत तकलीफ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग दोनों पार्टियों का शासन देख चुके हैं और इसे पूरी तरह नकार चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घोटालों की सरकार है। इस सरकार के सबसे ज्यादा मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में प्रदेश से उमड़े जनसैलाब ने सिद्ध कर दिया कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री मान चुकी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की बीजेपी की सरकार बनने पर हर वर्ग को समान रूप से उसका हक दिया जाएगा। प्रदेश के सभी पुलिस कर्मियों को पंजाब की तर्ज पर वेतनमान दिया जाएगा और सभी अतिथि अध्यापकों को नियमित कर दिया जाएगा।
इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल तंवर, मुख्त्यार साकरा, अशोक करनाल, सरदार बक्शीश सिंह, राजेश राणा व बिरजु टयोंठा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।