{"_id":"68508d1782492408390b2141","slug":"models-will-be-uploaded-in-inspire-award-standard-scheme-by-july-14-karnal-news-c-18-knl1008-671291-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में 14 जुलाई तक अपलोड होंगे मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में 14 जुलाई तक अपलोड होंगे मॉडल
विज्ञापन
- जुलाई के अंत में होगी प्रतियोगिता, 31 विद्यार्थियों के आइडिया हैं चयनित, इनमें 15 बेटियां
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को अपने आइडिया पर मॉडल तैयार करके इसकी रिपोर्ट मानक एप पर भी अपलोड करना अनिवार्य है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से 14 जुलाई तक का समय विद्यार्थियों को दिया गया है। इसके बाद वे जुलाई माह के अंत में होने वाली जिला स्तरीय प्रदर्शनी में हिस्सा ले पाएंगे।
विद्यार्थियों की विज्ञान में रुचि बढ़े और उनकी प्रतिभा से कुछ नया आविष्कार हो, इसके लिए सरकार की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना शुरू की गई। इस वर्ष जिसमें जिले के विभिन्न विद्यार्थियों ने विज्ञान के नए प्रयोगों पर आधारित अपने आइडिया दिए थे। इनमें से प्रभावशाली 31 विद्यार्थियों के आइडिया का चयन किया गया। जो अब अपने आइडिया को सिरे चढ़ाने के लिए मॉडल तैयार कर रहे हैं। इसके लिए विज्ञान एवं तकनीकी विभाग की ओर से इन विद्यार्थियों के खाते में 10 हजार रुपये की राशि डाली गई।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा के अनुसार, इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत जिले के 31 में से 23 विद्यार्थी सरकारी स्कूल के हैं। चयनित 31 विद्यार्थियों में से 15 बेटियां हैं। योजना में विद्यार्थियों द्वारा नया और रचनात्मक आइडिया भेजा गया था। योजना के तहत छठी से 10वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए थे। जिला स्तरीय प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 50 हजार रुपये की राशि मिलेगी। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
किस खंड के किस विद्यार्थी का हुआ चयन
- घरौंडा : नवज्योति स्कूल के यश कुमार, गीता निकेतन के आयुष, जीएचएस हसनपुर की मुस्कान रानी, जीएसएसएस अराईंपुरा के दीपांशु, जीएसएसएस बाल राजपुतान के रोहित, एमडी स्कूल की दिव्यांशी, महाराणा प्रताप की शौभा, आरएलएस इंटरनेशनल की भव्या रानी।
- इंद्री : जीएचएस उड़ाना के कुदरत, तमन्ना, जीएसएसएस हन्नौरी उषा, स्नेहा, शहीद ऊधम सिंह की रितिका।
- करनाल : जीजीएसएसएस कुंजपुरा की तमन्ना, दयाल सिंह की मायरा, जीएसएसएस डाकवाला गुजरान के सुशील, जीएसएसएस पुंडरक के गुरलाल, सैनिक स्कूल के रिषभ सेन, कान्वेंट स्कूल के गिरवर्तिक जिंदल,
- नीलोखेड़ी : जीएमएस परवाला के धीरज कुमार, जीएसएसएस अंजनथली के सागर, जीएसएसएस नीलोखेड़ी की स्नेहा, तुषार।
- निसिंग : जीजीएसएसएस गोंदर की शिवानी, जीएमएस गोहिदा की जेमस देवी, जीएसएसएस ब्रास लक्षिता, जीएसएसएस बड़ौता के उज्जवल, जीएसएसएस चिड़ाव की जान्वी, अरमान, समीर।