फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mockdrill: Unclaimed bag found at Cantonment bus stand, bomb squad searched

मॉकडि्रल : छावनी बस अड्डे पर मिला लावारिस बैग, बम स्क्वायड ने खंगाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Mockdrill: Unclaimed bag found at Cantonment bus stand, bomb squad searched
अंबाला। छावनी बस अड्डे पर शुक्रवार की सुबह लावारिस बैग की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। बैग की सूचना जैसे ही पड़ाव पुलिस को मिली तो उन्होंने बस अड्डा परिसर को खाली करवा दिया। मामले की जानकारी बम स्क्वायड को दी गई, जो कि कुछ ही मिनटों में पहुंच गई। यह पिट्ठू बैग एक काउंटर के नजदीक रखा हुआ था। बम स्क्वायड ने लावारिस बैग की तलाशी लेने से पहले स्निफर डॉग की मदद ली। वो भी बैग को सूंघ कर कुछ देर बाद वापस आ गया।
विज्ञापन

इसके बाद बम स्क्वायड टीम के एक कर्मचारी को बख्तरबंद विशेष ड्रेस पहनाकर मौके पर भेजा। पहले कर्मचारी ने मेटल डिटेक्टर और एक विशेष उपकरण की मदद से बैग को चैक किया, लेकिन इसमें कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नजर नहीं आई। इसके बाद विशेष एक्सरे स्कैनर की मदद से बैग को खंगाला गया। जब बैग को खोलकर चेक किया तो इसके अंदर से एक कागजी लिफाफा, दो मोबाइल, चार्जर, रोटी का डिब्बा, एक कंबल और दो कपड़े मिले। बैग को अच्छी तरह से खंगालने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। यह नजारा था मौकडि्रल का, जो कि सुरक्षा को लेकर की गई थी।
विज्ञापन

लावारिस बैग की सूचना पर पड़ाव पुलिस के लगभग 20 से अधिक जवानाें ने अड्डा परिसर को कब्जे में ले लिया था और सुरक्षा को लेकर यहां एंबुलेंस, फायरब्रिगेड सहित अन्य तैयारी कर ली गई थी। वहीं यात्रियों के लिए बसों का संचालन जारी रखा गया, ताकि उनमें किसी प्रकार का डर न रहे। लगभग 35 मिनट तक यात्री हैरान-परेशान रहे। कुछ तो अपने मोबाइल में सभी कार्रवाई को कैद कर रहे थे तो कुछ अपने परिजनों व परिचितों को बम होने की सूचना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डे व रेलवे स्टेशन की सुरक्षा और दिवाली के त्योहार को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को छावनी बस अड्डे पर एक मॉकड्रिल की गई। इस दौरान बम स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। उन्होंने नियमों के तहत बस अड्डे पर मिले बैग की बड़ी ही बारीकी से जांच की है। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
-सतीश कुमार, प्रभारी पड़ाव थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed