{"_id":"666f814f2a7c432aa807c5e7","slug":"mobile-and-cash-snatched-from-shop-karnal-news-c-18-knl1008-411264-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दुकान से छीना मोबाइल और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दुकान से छीना मोबाइल और नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। असंध में दो युवक दुकान पर बैठे 12 साल के बच्चे से मोबाइल व नकदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर नौ निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसकी शिव मंदिर के पास पाहवा स्टेशनरी के नाम से दुकान है। वह दोपहर के समय बेटे जयंत को दुकान पर छोड़कर खाना खाने चला गया था।
करीब 2.20 पर दो अज्ञात व्यक्ति ई-रिक्शा में दुकान के बाहर आए। ई-रिक्शा को बाहर खड़ा करके पहले एक व्यक्ति दुकान में घुसा। जब देखा कि अंदर मालिक नहीं है तो दूसरा व्यक्ति भी दुकान में घुस गया। एक सामान देखने का दिखावा करने लगा, फिर दोनों ने उसके बेटे के साथ छीना झपटी शुरू कर दी और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद गल्ले से 12 हजार रुपये निकाल लिए।