{"_id":"6887c6205ecb2a24db03a254","slug":"mlas-instructions-ineffective-month-passed-and-situation-of-karnatal-park-remained-same-karnal-news-c-18-knl1008-700538-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विधायक के निर्देश बेअसर, माह बीता कर्णताल पार्क के हालात जस के तस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विधायक के निर्देश बेअसर, माह बीता कर्णताल पार्क के हालात जस के तस
विज्ञापन
करनाल। पार्कों का निर्माण शहर की सुंदरता और लोगों की सुविधा के लिए किया। उचित देखभाल के अभाव में पार्क बदहाल हो रहे हैं। रेलवे रोड और सदर बाजार के नजदीक स्थित वार्ड नंबर-13 के कर्णताल पार्क की यही स्थिति है। झूले टूटे हैं। पानी पीने के लिए लगाया गया नल टूटा पड़ा है।
पिछले महीने विधायक जगमोहन आनंद ने दौरा किया था। चाय पर चर्चा में पार्क मेंं सुधार और रखरखाव के निर्देश दिए थे।निर्देशों का कोई असर नहीं दिखा। पार्क का निर्माण दिसंबर, 2016 में किया गया था। शिव कॉलोनी निवासी अलंकार ने बताया कि पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन केवल नाम का रह गया है। उन्होंने कहा कि म्यूजिकल फाउंटेन शो एक साल से बंद पड़ा है।
टूटे पड़े हैं झूले
राकेश तिवारी ने बताया कि यहां पर वह रोज सैर करने के लिए आते हैं। पार्क में बच्चों के लिए बनाए गए झूले टूटे हुए हैं। शाम के समय आवारा कुत्ते आ जाते हैं और लोगों के पीछे दौड़ पड़ते हैं।
विज्ञापन
शौचालय नहीं है
विकास रावत का कहना है कि यहां पर शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। सैर करने आने वाले लोगों, खास तौर पर महिलाओं को काफी परेशानी होती है। पार्क में शौचालय की व्यवस्था करनी चाहिए।
तैनात हो चौकीदार
पिंकी ने कहा कि शाम को पार्क असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। महिलाओं की सुरक्षा का डर रहता है। प्रशासन को यहां चौकीदार तैनात करने चाहिए। जिससे पार्क की संपत्ति की रक्षा हो और लोग सुरक्षित महसूस करें।
फैली रहती है गंदगी
पुरानी तहसील मार्केट निवासी राकेश का कहना है कि पार्क में जगह-जगह गंदगी बिखरी रहती है। यहां की सफाई करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं आता है। प्रशासन को जल्द से जल्द पार्क की सफाई करवानी चाहिए।
पार्क में सुधार के लिए पिछले महीने विधायक जगमोहन आनंद ने दौरा किया था। पार्क के रखरखाव के निर्देश दिए थे। इस पर कार्य जारी है। बहुत जल्द पार्क की स्थिति सुधारी जाएगी। - ईश कुमार गुलाटी, पार्षद वार्ड 13