{"_id":"6875710066d7ebcf430fd331","slug":"mla-taught-cleanliness-lesson-to-police-personnel-karnal-news-c-18-knl1008-691948-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुलिस कर्मियों को विधायक ने पढ़ाया स्वच्छता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुलिस कर्मियों को विधायक ने पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
विज्ञापन
इंद्री। विधायक रामकुमार कश्यप सोमवार को इंद्री के डीएसपी सतीश गौतम के कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने कार्यालय की स्वच्छता का निरीक्षण कर कार्यालय कर्मियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से कार्यालयों में कर्मचारियों का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। यहां उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया।
विधायक रामकुमार कश्यप ने निरीक्षण के बाद कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखना तथा लोगों सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है। किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान जन आंदोलन बनता जा रहा है। इस अभियान से जुडक़र न केवल महिला, पुरूष, युवा तथा स्कूली बच्चे भी पौधारोपण कर रहे हैं जोकि एक अच्छा कार्य है। उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति जीवन में एक पौध अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करके उसे वृक्ष बनाएं ताकि हमें स्वच्छ वायु, छाया तथा फल इत्यादि का लाभ मिल सके। संवाद