फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   MLA ji! The society is not getting the road built, tighten the screws...

Karnal News: विधायक जी! सोसाइटी सड़क नहीं बनवा रही, चूड़ी टाइट कर दो...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
MLA ji! The society is not getting the road built, tighten the screws...
- विधायक जगमोहन आनंद के चाय पर चर्चा कार्यक्रम में पहुंचे अल्फा सिटी के बाशिंदे
विज्ञापन


- खराब सड़क की दी शिकायत, अन्य कॉलोनियों के लोग भी समस्या लेकर पहुंचे, अधिकारियों को दिए निर्देश



माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। विधायक जी। सोसाइटी की सड़कें बहुत खराब हैं। इन्हें बनवा दो। बिल्डर हमारी नहीं सुनता, आप ही चूड़ी टाइट करा दो। शायद फिर हमारी समस्या का समाधान हो जाए। अल्फा सिटी के लोगों ने विधायक जगमोहन आनंद के समक्ष अपनी शिकायत रखी। इस पर विधायक ने तुरंत डीटीपी को निर्देश दिए।

नेहरू पैलेस में रविवार को विधायक ने सुबह चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां शहर के विभिन्न कॉलोनियों से लोग समस्याएं लेकर पहुंचे। इस पर विधायक ने लिखित में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने उपस्थित जनों से कहा कि चाय पर चर्चा कार्यक्रम किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे शहरवासियों का प्लेटफॉर्म है। कोई भी व्यक्ति यहां आकर अपने सुझाव दे सकता है। यदि सुझाव बेहतर होगा तो अवश्य उस पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है। वर्तमान सरकार जनता की कसौटी पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पिछले 10 वर्षों में भी हरियाणा सरकार ने जनता की समस्याओं पर गंभीरता से काम किया है। यही कारण है कि जनता ने सरकार को तीसरी बार भी काम करने का मौका दिया है। उन्होंने जनता से भी सुझाव लिए और उन सुझावों पर सामूहिक विचार विमर्श भी किया, साथ ही शहर की बेहतरी के लिए सभी को सुझाव देने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबित इंतकाल को लेकर लेंगे रिपोर्ट
विधायक ने जमीन के इंतकाल चढ़ाने के बारे में कहा कि वे जल्द पटवारखाने का निरीक्षण करेंगे और इस विषय में उपायुक्त उत्तम सिंह से बातचीत करेंगे कि क्यों समय पर इंतकाल नहीं चढ़ पा रहे हैं। प्रदेश सरकार का निर्णय है कि तय समय सीमा के अंदर जमीन के इंतकाल होने चाहिए। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी अपने दौरे के साथ निरंतर करनाल शहर को कोई न कोई योजना की सौगात देकर जाते हैं। शहर में तेज गति से विकास कार्य करवाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed