{"_id":"675defb5739de8455f047b45","slug":"mla-inaugurated-development-works-karnal-news-c-18-knl1008-539630-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विधायक ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विधायक ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। इंद्रगढ़ गांव में विधायक एवं व्हिप चीफ रामकुमार कश्यप ने शनिवार को 15 लाख रुपये की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पांच-पांच लाख की लागत से जोहड़ माजरा गांव में बने बरातघर के ट्रैक व तुसंग में शेड का उद्घाटन किया।
इस दौरान विधायक ने हलके के गांधीनगर, उमरपुर, लबकरी व मुसेपुर गांव का धन्यवादी दौरा कर जनता का आभार जताया। गांवों में पहुंचने पर लोगों द्वारा विधायक का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक ने हलके की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने पूरे शासनकाल में बिना किसी भेदभाव के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए हैं और वे भी हलके के विकास में कोई कमी नहीं रहने देंगे। मौके पर ब्लॉक समिति चेयरपर्सन उषा रानी, बलिंद्र कटारिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित खेड़ा, पंचायत समिति सदस्य प्रवीन काम्बोज, सतपाल, रवि काम्बोज, विक्की लबकरी, मनीष प्रजापत, राजपाल कश्यप, रामचन्द्र कश्यप, नरेश कुमार, सुरेन्द्र कलसौरा मौजूद रहे।