फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   MLA and Mayor inaugurated seven development works worth Rs 1 crore.

Karnal News: विधायक और मेयर ने किया एक करोड़ के सात विकास कार्याें का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
MLA and Mayor inaugurated seven development works worth Rs 1 crore.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप और मेयर रेणु बाला गुप्ता ने करीब एक करोड़ की लागत के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इसमें वार्ड-20 के उचाना गांव में तालाब के पास टाइलें बिछाने और बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। वार्ड-1 के कैलाश में दो शौचालयों का निर्माण, स्थायी मल्टी प्ले स्टेशन और टाइल बिछाने का शुभारंभ हुआ। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगलपुर, वार्ड-दो में कमरों और शौचालय निर्माण की शुरूआत की गई। राजकीय विद्यालय में पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। गांव मंगलपुर में सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य शुरू किया गया। गांव बूढ़ाखेड़ा वार्ड-2 में गुरुद्वारा के सामने सामुदायिक केंद्र की मरम्मत और नवीनीकरण कार्य की शुरुआत की गई। विधायक कश्यप ने कहा कि इंद्री में तेज गति से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि स्कूलों की मरम्मत और नवीनीकरण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। गलियों और सड़कों के निर्माण भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed